• Home
  • Delhi
  • एटीसी सिस्टम में खामी से देशभर में 700 उड़ानें प्रभावित, लखनऊ की 40 फ्लाइटें लेट
Image

एटीसी सिस्टम में खामी से देशभर में 700 उड़ानें प्रभावित, लखनऊ की 40 फ्लाइटें लेट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

शुक्रवार को हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) प्रणाली में तकनीकी खराबी आने से देशभर में हवाई सेवाएं ठप हो गईं। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे सहित लखनऊ, मुंबई, भोपाल, पटना और इंदौर के हवाईअड्डों पर यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लखनऊ एयरपोर्ट पर 40 से अधिक उड़ानें देर से रवाना हुईं। कई विमानों में यात्रियों की बोर्डिंग पूरी हो चुकी थी, लेकिन विमान एप्रन पर खड़े रहे। एक यात्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि “हमें बंधक क्यों बनाया गया है, कोई जानकारी क्यों नहीं दी जा रही।”

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के अनुसार, ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में खराबी आई थी, जिससे उड़ान योजनाओं के आदान-प्रदान और डाटा ट्रैकिंग में बाधा उत्पन्न हुई। परिणामस्वरूप उड़ानों को मैनुअल तरीके से संचालित करना पड़ा। यह खराबी गुरुवार शाम से ही बनी हुई थी। तकनीकी समस्या दूर करने के लिए विशेषज्ञों की टीमें रातभर जुटी रहीं।

लखनऊ एयरपोर्ट पर तीन फ्लाइटें — 6E 6521, 6E 6737 और 6E 607 — रनवे पर लंबे समय तक खड़ी रहीं। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर एयरलाइनों से अपनी नाराजगी व्यक्त की। इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा एयर ने यात्रियों को सलाह दी कि वे अपनी यात्रा योजना हवाईअड्डे की अपडेट जानकारी देखकर ही बनाएं।

Releated Posts

IPL :जसप्रीत बुमराह पहली बार बने मुंबई इंडियंस के कप्तान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ हार्दिक और सूर्यकुमार की गैरमौजूदगी में मिली बड़ी जिम्मेदारी आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

पैटर्न और डिजिटल फुटप्रिंट से खुल रहे राज, NEET पेपर लीक जांच में CBI को मिले बड़े सुराग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पुणे से सीकर तक फैला पेपर लीक नेटवर्क NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

अब पेट्रोल-डीजल की मनमानी खरीद पर रोक, पेट्रोल पर ₹5,000 और डीजल पर 200 लीटर की सीमा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: केरल में लागू हुआ नया नियम ऊर्जा संकट की आशंका और पेट्रोल पंपों पर ईंधन…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

दिल्ली सरकार के बड़े फैसले,दो दिन वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिल्ली सरकार ने 15 मई से शुरू हो रहे ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ अभियान के…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top