Image

स्कूटी का कटा 20 लाख का चालान, मालिक ने देखा तो उड़े होश…

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया जब पुलिस ने एक स्कूटी का चालान 20 लाख 74 हजार रुपये का काट दिया। चालान देखने के बाद स्कूटी मालिक अनमोल सिंघल के होश उड़ गए। मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी कॉलोनी चौकी का है, जहां 4 नवंबर को बिना हेलमेट, लाइसेंस और वाहन के कागजों के स्कूटी चलाने पर चालान किया गया था। पुलिस ने वाहन को सीज भी कर लिया था।

सोशल मीडिया पर चालान वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। जांच में पता चला कि यह सब इंस्पेक्टर की टाइपिंग मिस्टेक थी। दरअसल, चालान बनाते समय एमवी एक्ट की धारा 207 की संख्या गलती से जुर्माने की रकम में शामिल हो गई, जिससे राशि 20,74,000 रुपये दिखने लगी। बाद में इसे सुधारकर चालान 4,000 रुपये का कर दिया गया।

एसपी ट्रैफिक अतुल चौबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह लिखने की गलती है। फिलहाल वाहन सीज है और सही चालान के अनुसार न्यूनतम जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और जिम्मेदार पुलिसकर्मी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

अलीगढ़ में सख्त पहरे के बीच मनी होली, प्रतिबंध के बावजूद खुले में छलके जाम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुरक्षा के बीच रंगों का उत्साह अलीगढ़ में रंगों का पर्व होली श्रद्धा और उत्साह…

ByByHindustan Mirror News Mar 3, 2026

एएमयू में आयतुल्लाह अली खामेनेई के समर्थन में मार्च का पोस्टर वायरल

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सोशल मीडिया पर एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 3 मार्च 2026…

ByByHindustan Mirror News Mar 3, 2026

1 मार्च से बंद हो जाएगा WhatsApp? SIM-Binding नियम पर सरकार सख्त, करोड़ों यूजर्स पर असर संभव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सरकार का साफ रुख: एक्टिव SIM से जुड़ा रहेगा अकाउंट 1 मार्च से मैसेजिंग ऐप्स…

ByByHindustan Mirror News Feb 27, 2026

उम्रकैद सुनते ही बौखलाए दोषी, कोर्ट में जज को दी धमकी,हंगामा

सजा के बाद कोर्ट परिसर में हंगामा उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में हत्या के एक मामले में…

ByByHindustan Mirror News Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top