• Home
  • अलीगढ
  • राष्ट्रीय एकता पदयात्रा में शामिल होंगे मा0 प्रभारी मंत्री, 14 नवम्बर को अलीगढ़ में होगा आयोजन
Image

राष्ट्रीय एकता पदयात्रा में शामिल होंगे मा0 प्रभारी मंत्री, 14 नवम्बर को अलीगढ़ में होगा आयोजन

अलीगढ़, 12 नवम्बर 2025 : प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री एवं जनपद अलीगढ़ के प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी 14 नवम्बर को अपरान्ह 2 बजे रामलीला मैदान से आरम्भ होने वाली राष्ट्रीय एकता पदयात्रा में प्रतिभाग करेंगे। यह पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों — आर्य समाज रोड, मदार गेट, फूल चौराहा, बड़ा बाजार, सब्जी मंडी चौराहा, कनवरी गंज, फर्श बाजार, देहली गेट, घुड़िया बाग, बारहद्वारी, पत्थर बाजार, मीरी मिल प्याऊ, मामू भांजा, शीशियापाड़ा, दुबे का पड़ाव होते हुए डीएस कॉलेज तक पहुंचेगी और वहीं से पुनः रामलीला मैदान पर संपन्न होगी। इस पदयात्रा का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय एकता, सद्भाव और समरसता का संदेश देना है।

इसी दिन उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सदस्य श्री कामरान खान भी अलीगढ़ पधारेंगे। उनका ठहराव सर्किट हाउस में रहेगा और वे रात्रि 9 बजे मंजूरगढ़ी स्थित एक अतिथिगृह में शादी समारोह में शामिल होंगे।

इस बीच, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुनहरी लाल ने दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं की नई समय-सारणी जारी की है। छात्र 10 जुलाई से 20 दिसम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि मास्टर डाटा लॉक करने की अंतिम तिथि 25 नवम्बर निर्धारित की गई है।

साथ ही, भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा एनएसपी पोर्टल (PM YASASVI – Top Class School Education for OBC, EBC & DNT) पर संशोधित कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र 15 नवम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। संस्थानों द्वारा आवेदनों का सत्यापन 25 नवम्बर तक और नोडल अधिकारियों द्वारा 5 दिसम्बर तक किया जाएगा।

Releated Posts

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top