• Home
  • अलीगढ
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Image

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक

218 नए मतदेय स्थल प्रस्तावित, आपत्तियाँ 16 नवंबर तक आमंत्रित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 12 नवंबर 2025 : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मतदेय स्थलों के संभाजन प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी राजनीतिक दल लोकतंत्र की इस प्रक्रिया में सहयोग करें ताकि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और पूर्ण भागीदारी वाले हों।

एडीएम प्रशासन पंकज कुमार ने बताया कि 1200 मतदाताओं प्रति बूथ के मानक पर जिले में मतदेय स्थलों की संख्या 3016 से बढ़ाकर 3234 की जा रही है। इस प्रकार 218 नए मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं। विधानसभावार वृद्धि में खैर में 35, बरौली में 29, अतरौली में 23, छर्रा में 39, कोल में 34, अलीगढ़ में 11 और इगलास में 47 नए मतदेय स्थल शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि यह कदम मतदाताओं की सुगमता एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। राजनीतिक दलों से कहा गया है कि यदि किसी मतदेय स्थल पर आवागमन, भवन की उपलब्धता या मतदाताओं की सुविधा से संबंधित कोई सुझाव या आपत्ति हो, तो 16 नवंबर तक लिखित रूप में प्रस्तुत करें। बैठक में बीजेपी, सपा, बसपा, कांग्रेस और माकपा के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Releated Posts

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *