• Home
  • अलीगढ
  • सीएम युवा योजना के आवेदकों से औपचारिकताएं पूर्ण करने की अपील 25 नवम्बर तक अधूरे आवेदन होंगे निरस्त
Image

सीएम युवा योजना के आवेदकों से औपचारिकताएं पूर्ण करने की अपील 25 नवम्बर तक अधूरे आवेदन होंगे निरस्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 12 नवंबर 2025 : मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेंद्र कुमार ने सभी आवेदकों से अपने आवेदन पत्रों की शेष औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि विभाग को अब तक लगभग 4000 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से करीब 1200 आवेदन ऐसे हैं जिन्हें परियोजना रिपोर्ट या अन्य आवश्यक अभिलेखों की कमी के कारण पोर्टल से वापस किया गया है।

संयुक्त आयुक्त श्री कुमार ने स्पष्ट किया कि यदि इन अपूर्ण आवेदनों की औपचारिकताएं 25 नवम्बर 2025 तक पूरी नहीं की गईं, तो ऐसे सभी आवेदन स्वतः निरस्त कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आवेदक निर्धारित समय सीमा में अपने सभी अभिलेख एवं परियोजना रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड कर योजना का लाभ सुनिश्चित करें।

उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उद्यम स्थापना हेतु वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है।

संयुक्त आयुक्त ने सभी बैंकरों से भी अनुरोध किया कि वे पात्र आवेदकों के आवेदन शाखा स्तर से शीघ्र पोर्टल पर अपलोड कराएं, ताकि चयन प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूरी हो सके। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं को रोजगार सृजन के अवसर प्रदान कर प्रदेश की आर्थिक प्रगति में योगदान देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

Releated Posts

मेडिकल ड्रेसर सेमिनार में विद्यार्थियों को दिए OJT के टिप्स

अलीगढ़। बिट ग्रुप ऑफ एजुकेशन में मेडिकल ड्रेसर कोर्स के विद्यार्थियों के लिए विशेष सेमिनार का आयोजन किया…

ByByHindustan Mirror News Aug 22, 2026

शराब की दुकान में सेंधमारी कर चोरी करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एक पेटी शराब, 5,610 रुपये, तमंचा-कारतूस, चाकू और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद अलीगढ़।…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

UGC कानून वापस लेने की मांग पर अलीगढ़ में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जंतर- मंतर आंदोलन की चेतावनी

🔆 हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:खबर देखने का डिजिटल तरीक़ा अलीगढ़। UGC कानून वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

रिटायर्ड पुलिसकर्मी पिता को बेटे ने कमरे में बंधक बनाकरपीटा, पुलिस पर भी फायरिंग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :रुपयों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद; पिस्टल लहराकर दहशत, खिड़कीके रास्ते घर में घुसी…

ByByHindustan Mirror News Aug 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *