• Home
  • अलीगढ
  • आयुक्त ने विकास कार्यों की की गहन समीक्षा, कुपोषण और स्वास्थ्य योजनाओं पर खास जोर
Image

आयुक्त ने विकास कार्यों की की गहन समीक्षा, कुपोषण और स्वास्थ्य योजनाओं पर खास जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 14 नवंबर 2025: मंडलायुक्त संगीता सिंह की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में मण्डलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। आयुक्त ने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ समय पर जनता तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर देते हुए स्पष्ट किया कि देरी से लागत बढ़ती है और लाभार्थियों को भी परेशानी होती है।

कुपोषण पर बड़ी उपलब्धि

आयुक्त ने बताया कि अलीगढ़ में पायलट प्रोजेक्ट के तहत 56 कुपोषित बच्चों को सामान्य अवस्था में लाया गया है। साथ ही 500 बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को कुपोषण उन्मूलन और गर्भाशय कैंसर से बचाव अभियानों में स्वयं पहल करने के निर्देश दिए।

आईजीआरएस एवं सड़क सुधार पर नाराजगी

बैठक में आईजीआरएस निस्तारण की अलीगढ़ की स्थिति असंतोषजनक पाई गई। मंडलायुक्त ने उखड़ी सड़कों की मरम्मत न होने पर चिंता जताई और पीटीए रोड को तुरंत दुरुस्त करने के आदेश दिए। स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग के निर्देश दिए, क्योंकि पर्याप्त उपकरण और स्टाफ होने के बावजूद शिकायतें लगातार मिल रही हैं।

गौ संरक्षण केंद्र और कृषि योजनाओं के निर्देश

उन्होंने गौ संरक्षण केंद्रों से जुड़े चारागाहों में हरा चारा उत्पादन, पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पंप, वर्मी कम्पोस्ट प्लांट एवं छायादार पेड़ लगाने के निर्देश दिए ताकि गर्मी में गौवंश को राहत मिले।

कई जिलों की रैंकिंग पर सख्ती

पिछले तीन माह की रैंकिंग में सेतु एवं सड़क निर्माण में एटा लगातार D श्रेणी में पाया गया जिस पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। जल-जीवन मिशन में एटा, फैमिली आईडी में अलीगढ़ और हाथरस C श्रेणी में रहे। सीएम युवा उद्यमी योजना में हाथरस और कासगंज के D श्रेणी में रहने पर अधिकारियों ने बताया कि बैंक सहयोग न करने से आवेदन अस्वीकृत हो रहे हैं और ऋण वितरण में देरी है।

बैठक में चारों जिलों के जिलाधिकारी, सीडीओ और मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

योगी मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, नए मंत्रियों को मिली जिम्मेदारियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: लखनऊ: योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के आठ दिन बाद नव नियुक्त मंत्रियों के विभागों…

ByByHindustan Mirror News May 18, 2026

गहतोलीगंग में 15 दिनों से ठप बिजली सप्लाई, अंधेरे में जीने को मजबूर ग्रामीण

हिन्दुस्तान मिरर | अलीगढ़ | 16 मई 2026 अलीगढ़ जिले की अतरौली तहसील के ग्राम गहतोलीगंग में पिछले…

ByByHindustan Mirror News May 16, 2026

जेवर एयरपोर्ट जाना हुआ आसान, नोएडा-दिल्ली के बीच दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मोबाइल ऐप से होगी सीट बुकिंग, किराया सिर्फ 10 रुपये से शुरू नोएडा, ग्रेटर नोएडा,…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 15-5-2026

‘बाब-ए-इल्म’ पत्रिका का एएमयू में विमोचन Aligarh Muslim University के सर सैयद हॉल (नॉर्थ) की वार्षिक पत्रिका ‘बाब-ए-इल्म’…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top