• Home
  • अलीगढ
  • बिहार चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों का अलीगढ़ में जोरदार जश्न
Image

बिहार चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों का अलीगढ़ में जोरदार जश्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की अभूतपूर्व जीत के अवसर पर अलीगढ़ के सांसद जनसंवाद कार्यालय में जोरदार जश्न मनाया गया। परिणाम घोषित होते ही कार्यालय परिसर में मिठाइयाँ बांटी गईं, ढोल-नगाड़ों की ताल पर कार्यकर्ताओं ने नृत्य किया और पटाखों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

अलीगढ़ के माननीय सांसद सतीश गौतम को कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएँ दीं। सांसद जी ने हरियाणा और दिल्ली के बाद अब बिहार में भी भाजपा का परचम फहराने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में संगठन की मजबूत रणनीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो भी जिम्मेदारियाँ उन्हें दी गईं, वह उन्होंने पूरे समर्पण के साथ निभाई हैं।

सांसद जनसंवाद कार्यालय, विद्यानगर रामघाट रोड अलीगढ़ पर चौधरी कृष्ण पाल सिंह लाला प्रधान के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर विजय उत्सव मनाया। इस अवसर पर जिला मंत्री अवध सिंह बघेल, ठाकुर शल्यराज सिंह, आशीष गोड, अमन गुप्ता, हर्षित हिंदू, शशांक, मुकेश सिंह लोधी, सुमित माथुर, ठा. सुरेश सिंह, मीनेश भारद्वाज सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बिहारवासियों को इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार की यह जीत देश में विकास, विश्वास और सुशासन की विजय है। जश्न के बीच चारों तरफ जीत के नारों की गूंज सुनाई देती रही और कार्यकर्ताओं के जोश ने माहौल को उमंग और ऊर्जा से भर दिया।

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *