• Home
  • Delhi
  • इंतजार खत्म! 19 नवंबर को जारी होगी PM Kisan सम्मान निधि की 21वीं किस्त, किसान अभी कर लें ये ज़रूरी काम
Image

इंतजार खत्म! 19 नवंबर को जारी होगी PM Kisan सम्मान निधि की 21वीं किस्त, किसान अभी कर लें ये ज़रूरी काम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की जाएगी। सरकार की ओर से यह आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। इसका सीधा लाभ देशभर के करोड़ों किसानों को मिलेगा, जिनके खाते में इस दिन 2000 रुपये की किस्त ट्रांसफर होगी। सरकार ने साथ ही किसानों को सलाह दी है कि जिन किसानों ने अभी तक योजना में अपना पंजीकरण (Registration) नहीं कराया है, वे इसे जल्द पूरा कर लें, जिससे आने वाली किस्त का लाभ मिल सके।

सरकार के अनुसार, योजना में शामिल होने की प्रक्रिया अभी भी जारी है। इसके लिए किसानों को पंजीकरण लिंक उपलब्ध कराया गया है— “PM-Kisan की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की जाएगी. कृपया लिंक पर क्लिक करें और अभी पंजीकरण करें.” इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन बराबर किस्तों में ट्रांसफर होती है। अब तक सरकार 20 किस्तें जारी कर चुकी है और यह 21वीं किस्त किसानों के खातों में भेजी जाएगी। सरकार हर चार महीने में 2000 रुपये की किस्त देती है, जिससे किसानों को खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।

मोबाइल नंबर और बैंक डिटेल अपडेट करना क्यों है ज़रूरी?

कई बार किसानों का भुगतान इसलिए रुक जाता है क्योंकि मोबाइल नंबर या बैंक विवरण (Bank Details) आधार रिकॉर्ड से मेल नहीं खाता, या OTP सत्यापन नहीं हो पाता। ऐसे में किसान क्या करें?

➡️ pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं
➡️ Farmers Corner सेक्शन खोलें
➡️ Update Mobile Number विकल्प चुनें
➡️ आधार नंबर डालें और OTP वेरिफाई करें
➡️ नया मोबाइल नंबर दर्ज कर सेव करें

ध्यान रखें कि मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए, तभी अपडेट सफल होगा। गलत जानकारी दर्ज होने पर किस्त रुक सकती है।

किसानों के लिए यह मौका बेहद अहम है। अगर अभी तक KYC, e-KYC, भूमि रिकॉर्ड अपडेट या मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हुआ है, तो 19 नवंबर से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए, ताकि किस्त खाते में समय पर मिल सके।

Releated Posts

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबिन के दौरे से 2027 चुनावी तैयारी को धार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :41 स्वागत बिंदुओं पर 25 सामाजिक वर्गों की भागीदारी, संगठनात्मक बैठकों में चुनावी रणनीति और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

ड्रोन से मिसाइल तक: ₹52 हजार करोड़ की रक्षा डील से बदलेगी भारतीय सेना की ताकत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रक्षा मंत्रालय ने तीनों सेनाओं के लिए स्वदेशी हथियारों और आधुनिक रक्षा प्रणालियों को…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top