• Home
  • Delhi
  • बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी की सजा
Image

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी की सजा

नई दिल्ली, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को ढाका की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने उन्हें मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी माना है। आरोप है कि जुलाई–अगस्त 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान उन्होंने कथित तौर पर हत्या के आदेश जारी किए और सुरक्षा बलों को ड्रोन, हेलिकॉप्टर और घातक हथियार इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। इस कार्रवाई में कई छात्रों की मौत और गंभीर घायल होने की घटनाएं सामने आई थीं।

ट्रिब्यूनल ने अपने विस्तृत 453 पेज के फैसले में कहा कि आंदोलन के दौरान हसीना ने छात्रों को “राजाकार” कहकर अपमानित भी किया, जो हिंसा भड़काने की कथित रणनीति का हिस्सा था। कोर्ट में फैसला सुनाए जाने के दौरान मौजूद लोगों ने तालियाँ बजाकर स्वागत किया। अदालत के अनुसार हसीना को इन घटनाओं की “मास्टरमाइंड” माना गया है।

पूर्व गृहमंत्री को भी फांसी, पुलिस प्रमुख को उम्रकैद

इसी मामले में विवादित पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमान खान कमल को भी फांसी की सजा सुनाई गई है। वहीं, उस समय के पूर्व पुलिस प्रमुख अब्दुल्ला अल-ममून को उम्रकैद की सजा मिली है। ट्रिब्यूनल का कहना है कि इन अधिकारियों ने सरकार के आदेशों के अनुसार कड़ी कार्रवाई को लागू कराया।

भारत में निर्वासन में हैं हसीना

शेख हसीना इस समय भारत में निर्वासन में रह रही हैं। उन्होंने अगस्त 2024 में देश छोड़ दिया था, जब छात्र आंदोलन ने बांग्लादेश की राजनीति को हिला दिया था। अदालत ने यह भी आदेश दिया है कि उनकी जमीन और संपत्ति जब्त की जाए। फैसले के बाद बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव और बढ़ सकता है, क्योंकि आंदोलन और सत्ता परिवर्तन की परिस्थितियाँ अब भी ताज़ा हैं।

Releated Posts

बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने को तैयार ‘ड्यून पार्ट 3’,एडवांस बुकिंग शुरू होते ही क्रैश हुई वेबसाइट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :पिछले दो पार्ट ने दुनियाभर में कमाए 10,700 करोड़ रुपये, रिलीज से चारमहीने पहले ही…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

135 साल पुराना बैंकिंग कानून खत्म, डिजिटल रिकॉर्ड को मिलेगी कानूनी ताकत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नए कानून में बैंकिंग सबूत पेश करने की प्रक्रिया आसान; पुलिस को कुछ परिस्थितियों…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

चुनावी मोड में भाजपा, तीन राज्यों के प्रभारी बदले, विनोद तावड़े को यूपी की कमान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :उत्तर प्रदेश के साथ पंजाब और गुजरात में भी नई जिम्मेदारी, चुनावीरणनीति को धार देने…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

2029 की तैयारी पर कांग्रेस में सवाल, कई अहम पद खाली; संगठन कमजोर तो कैसे जीतेगी चुनावी जंग?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बीजेपी की तैयारियों के बीच कांग्रेस के सामने संगठनात्मक चुनौतियां, कई राज्यों में प्रभारियों…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *