• Home
  • अलीगढ
  • दिव्यांगजन शादी-विवाह व दुकान निर्माण योजनाओं के लिए करें आवेदन
Image

दिव्यांगजन शादी-विवाह व दुकान निर्माण योजनाओं के लिए करें आवेदन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 18 नवंबर 2025 : दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांग नागरिकों के आर्थिक व सामाजिक उत्थान हेतु संचालित दो महत्वपूर्ण योजनाओं — दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना तथा दिव्यांग दुकान निर्माण व संचालन योजना — के लिए आवेदन की प्रक्रिया आरंभ हो गई है।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि शादी-विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत यदि पति दिव्यांग है तो 15 हजार रुपये, पत्नी दिव्यांग है तो 20 हजार रुपये तथा दोनों के दिव्यांग होने की स्थिति में 35 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। पात्रता के अनुसार, विवाह के समय युवक की आयु 21 से 45 वर्ष एवं युवती की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा दंपत्ति में से कोई भी आयकर दाता नहीं होना चाहिए। साथ ही, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी 40 प्रतिशत या उससे अधिक की दिव्यांगता प्रमाण पत्र आवश्यक है।

अधिकारियों के अनुसार, अप्रैल 2024 या उसके बाद विवाह करने वाले दंपत्ति योजना का लाभ ले सकते हैं। आवेदक को विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र, संयुक्त फोटो, जन्मतिथि, आय, जाति, आधार, निवास प्रमाणपत्र और संयुक्त बैंक खाते की प्रति आवेदन के साथ संलग्न करनी होगी। आवेदन http://divangjan.upsdc.gov.in पोर्टल पर या जनसेवा केंद्र के माध्यम से भरे जा सकते हैं।

इसी प्रकार, दिव्यांग दुकान निर्माण व संचालन योजना के अंतर्गत पात्र आवेदकों को दुकान निर्माण हेतु 20 हजार रुपये तथा संचालन हेतु 10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसमें 25 प्रतिशत धनराशि अनुदान एवं शेष 75 प्रतिशत राशि 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर ऋण के रूप में दी जाती है। संबंधित दस्तावेजों के साथ आवेदन http://divyangjandukan.upsdc.gov.in पोर्टल पर किए जा सकते हैं। सभी दस्तावेज संलग्न कर आवेदन की प्रति जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय, विकास भवन, कमरा संख्या 8 में कार्य दिवसों के दौरान जमा करनी होगी।

इन दोनों योजनाओं के माध्यम से राज्य सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *