• Home
  • Delhi
  • US से भारत लाया जा रहा लॉरेंस का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई, NIA कसने वाली है शिकंजा
Image

US से भारत लाया जा रहा लॉरेंस का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई, NIA कसने वाली है शिकंजा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और मूसेवाला मर्डर में भी नाम, 10 लाख का इनाम

अमेरिका ने माफिया सरगना लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को निर्वासित कर दिया है। उसे 18 नवंबर 2025 को US से बाहर किया गया और 19 नवंबर को भारत लाए जाने की संभावना है। यह जानकारी NCP सांसद बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने ईमेल के जरिए दी।

अनमोल बिश्नोई भारत में कई गंभीर अपराधों में वांछित रहा है, जिनमें अक्टूबर 2024 में बाबा सिद्दीकी की हत्या, मई 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या और अप्रैल 2024 में सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग जैसे मामले शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अनमोल पिछले साल अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने पर पकड़ा गया था, जिसके बाद भारत ने प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू की। इस कार्रवाई से पहले महाराष्ट्र की अदालत ने गैर-जमानती वारंट और इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

अनमोल को 2024 में NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया गया था और उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ कुल 18 केस दर्ज हैं, जिनमें सिद्धू मूसेवाला की हत्या को हथियार और रसद उपलब्ध कराने का आरोप भी शामिल है। इस घटना की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी बरार ने ली थी। बाद में गैंग के भीतर मतभेद बढ़ने की खबर आई और जून 2025 में जानकारी मिली कि अनमोल की गिरफ्तारी के बाद लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार अलग हो गए

अब अनमोल के भारत आने के बाद NIA और अन्य जांच एजेंसियां उससे पूछताछ करेंगी और बाबा सिद्दीकी मर्डर कांस्पिरेसी समेत कई मामलों में कानूनी कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है।

Releated Posts

ऑपरेशन सिंदूर से डिजिटल भारत तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने गिनाईं देश की उपलब्धियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रपति ने सरदार…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

15 अगस्त को सुबह 4 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, मेहमानों के लिए 1.30 लाख QR टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में मेट्रो यात्रियों के लिए विशेष…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

लोकसभा में गूंजा पूरा ‘वंदे मातरम्’, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली, 13 अगस्त। संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को लोकसभा…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

सरकार लोगों की आवाज नहीं सुनना चाहती, हम इन्हें पागलकर देंगे: राहुल गांधी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :कांग्रेस के रचनात्मक राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्र सरकार पर तीखा हमला, पीएममोदी और अमित शाह…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *