• Home
  • Delhi
  • US से भारत लाया जा रहा लॉरेंस का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई, NIA कसने वाली है शिकंजा
Image

US से भारत लाया जा रहा लॉरेंस का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई, NIA कसने वाली है शिकंजा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और मूसेवाला मर्डर में भी नाम, 10 लाख का इनाम

अमेरिका ने माफिया सरगना लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को निर्वासित कर दिया है। उसे 18 नवंबर 2025 को US से बाहर किया गया और 19 नवंबर को भारत लाए जाने की संभावना है। यह जानकारी NCP सांसद बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने ईमेल के जरिए दी।

अनमोल बिश्नोई भारत में कई गंभीर अपराधों में वांछित रहा है, जिनमें अक्टूबर 2024 में बाबा सिद्दीकी की हत्या, मई 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या और अप्रैल 2024 में सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग जैसे मामले शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अनमोल पिछले साल अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने पर पकड़ा गया था, जिसके बाद भारत ने प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू की। इस कार्रवाई से पहले महाराष्ट्र की अदालत ने गैर-जमानती वारंट और इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

अनमोल को 2024 में NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया गया था और उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ कुल 18 केस दर्ज हैं, जिनमें सिद्धू मूसेवाला की हत्या को हथियार और रसद उपलब्ध कराने का आरोप भी शामिल है। इस घटना की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी बरार ने ली थी। बाद में गैंग के भीतर मतभेद बढ़ने की खबर आई और जून 2025 में जानकारी मिली कि अनमोल की गिरफ्तारी के बाद लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार अलग हो गए।

अब अनमोल के भारत आने के बाद NIA और अन्य जांच एजेंसियां उससे पूछताछ करेंगी और बाबा सिद्दीकी मर्डर कांस्पिरेसी समेत कई मामलों में कानूनी कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है।

Releated Posts

सीमापुरी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, छह के दबे होने की आशंका

मलबे से दो बच्चों समेत चार लोग निकाले गए, अस्पताल में भर्ती; पुलिस-फायर टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2026

सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी, OSD के घर भी पहुंची टीम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के अगले दिन कार्रवाई; मान ने भाजपा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 6, 2026

मौका मिला तो राहुल ने मचा दिया धमाल, 87 गेंदों में ठोका नाबाद 129

गिल-कोहली के जल्दी लौटने के बाद संभाली पारी, आखिरी ओवरों में बरसाए चौके-छक्के न्यू चंडीगढ़, 3 अक्टूबर। वेस्टइंडीज…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

मलेशिया को 5-1 से हराकर भारत फिर बना हॉकी चैंपियन,जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लगातार दूसरी बार जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण, लॉस एंजेलिस ओलंपिक का टिकट भी…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *