• Home
  • अलीगढ
  • खिरनी गेट स्थित बांके बिहारी स्वीट्स से खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए मिठाइयों के सैंपल
Image

खिरनी गेट स्थित बांके बिहारी स्वीट्स से खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए मिठाइयों के सैंपल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 19 नवंबर 2025। आमजन को सुरक्षित व स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार को खिरनी गेट स्थित बांके बिहारी स्वीट्स पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई एक शिकायत के संज्ञान में आने के बाद की गई।

निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकान में उपलब्ध बूँदी लड्डू और बर्फी की गुणवत्ता को लेकर संदेह के आधार पर दो नमूने एकत्र किए। इन नमूनों को आगे की जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों सुनील कुमार शर्मा और महेश कुमार ने निरीक्षण में भाग लेकर दुकान परिसर, स्वच्छता व्यवस्था और मिठाईयों की गुणवत्ता से संबंधित बिंदुओं की गहन समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा उपभोक्ताओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अन्य मिठाई दुकानों पर भी ऐसे ही निरीक्षण अभियान चलाए जाने की संभावना है, ताकि त्योहारों व सामान्य दिनों में लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

Releated Posts

मेडिकल ड्रेसर सेमिनार में विद्यार्थियों को दिए OJT के टिप्स

अलीगढ़। बिट ग्रुप ऑफ एजुकेशन में मेडिकल ड्रेसर कोर्स के विद्यार्थियों के लिए विशेष सेमिनार का आयोजन किया…

ByByHindustan Mirror News Aug 22, 2026

शराब की दुकान में सेंधमारी कर चोरी करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एक पेटी शराब, 5,610 रुपये, तमंचा-कारतूस, चाकू और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद अलीगढ़।…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

UGC कानून वापस लेने की मांग पर अलीगढ़ में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जंतर- मंतर आंदोलन की चेतावनी

🔆 हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:खबर देखने का डिजिटल तरीक़ा अलीगढ़। UGC कानून वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

रिटायर्ड पुलिसकर्मी पिता को बेटे ने कमरे में बंधक बनाकरपीटा, पुलिस पर भी फायरिंग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :रुपयों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद; पिस्टल लहराकर दहशत, खिड़कीके रास्ते घर में घुसी…

ByByHindustan Mirror News Aug 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *