• Home
  • अलीगढ
  • ग्राम पंचायत छैछऊ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन
Image

ग्राम पंचायत छैछऊ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 20 नवंबर 2025 । ग्राम पंचायत छैछऊ में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य किसानों को पशुपालन से संबंधित योजनाओं, बीमारियों की रोकथाम और आधुनिक तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में पशु पालकों ने भाग लिया और अपने पशुओं का पंजीकरण कराया।

शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार ने विधिवत गौ पूजन एवं फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इस तरह के शिविर किसानों को वैज्ञानिक पद्धतियों से पशुपालन करने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में विकास खंड गोंडा के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश सिंह, डॉ. कप्तान सिंह और डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा ने किसानों को पशुधन बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण तथा पशुओं में बांझपन जैसी सामान्य समस्याओं के समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर टीकाकरण और उचित देखभाल से पशुधन की उत्पादकता बढ़ाई जा सकती है।

शिविर में कुल 589 पशुओं का पंजीकरण किया गया, जिनका स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार प्रदान किया गया। पशुधन प्रसार अधिकारी हरवीर सिंह और नरेंद्र सिंह के साथ विभागीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हेमेंद्र गौतम, ड्रेसर ओम प्रकाश तथा पेरावेट वेदवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, शिव कुमार, सुशील, जयवीर, जसवंत और सोनू भी मौजूद रहे।

किसानों ने इस शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें पशुपालन संबंधी योजनाओं और सुविधाओं की वास्तविक जानकारी मिली है। विभागीय टीम ने भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन का आश्वासन दिया।

Releated Posts

शराब की दुकान में सेंधमारी कर चोरी करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एक पेटी शराब, 5,610 रुपये, तमंचा-कारतूस, चाकू और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद अलीगढ़।…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

UGC कानून वापस लेने की मांग पर अलीगढ़ में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जंतर- मंतर आंदोलन की चेतावनी

🔆 हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:खबर देखने का डिजिटल तरीक़ा अलीगढ़। UGC कानून वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

रिटायर्ड पुलिसकर्मी पिता को बेटे ने कमरे में बंधक बनाकरपीटा, पुलिस पर भी फायरिंग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :रुपयों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद; पिस्टल लहराकर दहशत, खिड़कीके रास्ते घर में घुसी…

ByByHindustan Mirror News Aug 17, 2026

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *