• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में 26 नवंबर को जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक, कई विभागों को निर्देश
Image

अलीगढ़ में 26 नवंबर को जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक, कई विभागों को निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 21 नवंबर 2025 : जिले में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु संख्या को कम करने के उद्देश्य से 26 नवंबर को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। बैठक की सूचना देते हुए समिति के सचिव एवं लोनिवि के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि वे पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालन रिपोर्ट एवं अद्यतन विवरण के साथ समय पर उपस्थित हों।

ओ-लेवल और CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए 1 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुनहरी लाल ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग सहित) के 12वीं पास बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क O-Level और CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन 1 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन किए जा सकते हैं। आवेदन obccomputertraining.upsdc.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदन के बाद सभी औपचारिकताओं के साथ हार्डकॉपी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कक्ष संख्या 7, विकास भवन में जमा करनी होगी।

दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए 26 नवंबर अंतिम तिथि

शैक्षणिक सत्र 2024-25 की दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनांतर्गत आवेदन की अंतिम तिथि अब 26 नवंबर 2025 कर दी गई है। शासन द्वारा पोर्टल को पुनः खोला गया है ताकि पात्र छात्र समय पर आवेदन कर सकें। विस्तृत जानकारी एवं दिशा-निर्देश scholarship.up.gov.in पर उपलब्ध हैं। किसी भी सहायता के लिए छात्र विकास भवन स्थित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग कार्यालय, कक्ष संख्या 7 में संपर्क कर सकते हैं।

छर्रा विधानसभा की विधायक खेल स्पर्धा 26-27 नवंबर को

छर्रा विधानसभा क्षेत्र में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन 26 एवं 27 नवंबर को मल्टीपरपज हॉल स्टेडियम, अलहदादपुर धनीपुर मैदान में सुबह 9 बजे से होगा। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, फुटबॉल, भारोत्तोलन, बैडमिंटन और जूडो की स्पर्धाएं प्रस्तावित हैं।
उप जिलाधिकारी अतरौली सुमित कुमार ने क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि इच्छुक खिलाड़ियों को आधार कार्ड व दो फोटो के साथ निर्धारित समय पर प्रतिभाग सुनिश्चित कराएं।

Releated Posts

शराब की दुकान में सेंधमारी कर चोरी करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एक पेटी शराब, 5,610 रुपये, तमंचा-कारतूस, चाकू और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद अलीगढ़।…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

UGC कानून वापस लेने की मांग पर अलीगढ़ में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जंतर- मंतर आंदोलन की चेतावनी

🔆 हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:खबर देखने का डिजिटल तरीक़ा अलीगढ़। UGC कानून वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

रिटायर्ड पुलिसकर्मी पिता को बेटे ने कमरे में बंधक बनाकरपीटा, पुलिस पर भी फायरिंग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :रुपयों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद; पिस्टल लहराकर दहशत, खिड़कीके रास्ते घर में घुसी…

ByByHindustan Mirror News Aug 17, 2026

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *