• Home
  • Delhi
  • दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस क्रैश, पायलट शहीद
Image

दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस क्रैश, पायलट शहीद

नई दिल्ली, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज। दुबई में एयर शो के दौरान भारतीय वायुसेना का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस एक डेमो फ्लाइट के दौरान अल मकतूम एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया। घटना शुक्रवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:40 बजे हुई। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक तेजस के क्रैश होते ही विमान में आग लग गई और कुछ ही क्षणों में हवाई अड्डे के ऊपर काले धुएं का बड़ा गुबार उठने लगा।

दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में तेजस को उड़ा रहे भारतीय वायुसेना के पायलट की मौत हो गई, जिसकी आधिकारिक पुष्टि वायुसेना ने कर दी है। हादसे के तुरंत बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा, लेकिन विमान में लगी आग और भारी नुकसान के कारण पायलट को बचाया नहीं जा सका।

कोर्ट आफ इंक्वायरी के आदेश
भारतीय वायुसेना ने घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डेमो फ्लाइट के दौरान तकनीकी गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अंतिम कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे।

युद्धाभ्यास के दौरान भी हो चुका है क्रैश
तेजस फाइटर जेट के क्रैश होने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 2024 में राजस्थान के पोकरण में युद्धाभ्यास के दौरान इंजन फेल होने के चलते एक तेजस जेट दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। लगातार दो घटनाओं के बाद तेजस की तकनीकी विश्वसनीयता पर भी नए सवाल उठने लगे हैं।

Releated Posts

भरत तिवारी एनकाउंटर केस: पुलिस पर FIR और CBI जांच की मांग, आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : फर्जी एनकाउंटर के आरोपों पर अदालत में सुनवाई, स्वतंत्र जांच की उठी मांग नई…

ByByHindustan Mirror News Jun 30, 2026

शेख हसीना की वापसी का ऐलान: 663 मुकदमों और मौत की सजा के बीच क्यों लौटना चाहती हैं बांग्लादेश?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : ढाका की सियासत में फिर हलचल बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और अवामी लीग की…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

दो खिताब, लेकिन तीन क्लीन स्वीप की टीस: गौतम गंभीर के दौर में टीम इंडिया का मिला-जुला सफर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : टी20 में बुलंदी, टेस्ट और द्विपक्षीय सीरीज में कई ऐतिहासिक झटके नई दिल्ली। गौतम…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

देशभर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 24 राज्यों में बारिश का अलर्ट; दिल्ली, यूपी, बिहार और हिमाचल में बढ़ेगी बारिश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अगले 3-4 दिनों में कई राज्यों में मानसून करेगा तेजी से प्रगति नई दिल्ली।…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top