• Home
  • Delhi
  • नए CJI सूर्यकांत ने संभाला पद, केस लिस्टिंग प्रक्रिया पर जताई कड़ी नाराज़गी
Image

नए CJI सूर्यकांत ने संभाला पद, केस लिस्टिंग प्रक्रिया पर जताई कड़ी नाराज़गी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

नई दिल्ली, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने सोमवार, 24 नवंबर को देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में पदभार ग्रहण किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में आयोजित सरल और गरिमामय समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने हिंदी में शपथ ली।

15 महीने तक रहेंगे पद पर
न्यायमूर्ति सूर्यकांत, जो मूल रूप से हरियाणा से हैं। 30 अक्टूबर को अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए गए थे। वह लगभग 15 महीने तक इस पद पर रहेंगे और 9 फरवरी 2027 को 65 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त होंगे। वे न्यायमूर्ति बी.आर. गवई के स्थान पर आए हैं, जो 23 नवंबर को रिटायर हुए।

सभी को प्रक्रिया अपनानी होगी
CJI बनने के तुरंत बाद उन्होंने एक तीन-न्यायाधीशीय पीठ की अध्यक्षता करते हुए सुप्रीम कोर्ट में मामलों की लिस्टिंग व्यवस्था पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग एक ही दिन केस मेंशन कर तुरंत लिस्टिंग की मांग करते हैं, जो स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु दंड, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे अत्यावश्यक मामलों को छोड़कर अन्य सभी मामलों में निर्धारित प्रक्रिया का पालन अनिवार्य है

Releated Posts

मोहन भागवत बोले— ‘नरेंद्र मोदी RSS की वजह से नहीं बने प्रधानमंत्री, राजनीतिक दल संघ का हिस्सा नहीं’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: RSS शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में संघ प्रमुख का स्पष्ट संदेशराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख…

ByByHindustan Mirror News Feb 8, 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी से भारत ने USA को 29 रन से हराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:वानखेड़े में भारत की शानदार शुरुआत, लड़खड़ाती पारी को SKY ने संभाला मुंबई। भारत और श्रीलंका…

ByByHindustan Mirror News Feb 8, 2026

सूरजकुंड मेले में ‘सुनामी झूला’ बना काल, हादसे में इंस्पेक्टर की मौत, 13 घायल

फरीदाबाद में बड़ा हादसा, मेला ग्राउंड कराया गया खालीहरियाणा के फरीदाबाद स्थित विश्वप्रसिद्ध सूरजकुंड मेले में शनिवार शाम…

ByByHindustan Mirror News Feb 8, 2026

रूस के मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्टल में चाकू से हमला, 4 भारतीय छात्र समेत कई घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उफा (रूस)। रूस के बश्कोर्तोस्तान रिपब्लिक की राजधानी उफा में स्थित स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के…

ByByHindustan Mirror News Feb 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top