• Home
  • अलीगढ
  • सीएमओ ने परिवार नियोजन प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी, पुरुष सहभागिता पर विशेष जोर
Image

सीएमओ ने परिवार नियोजन प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी, पुरुष सहभागिता पर विशेष जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 01 दिसंबर 2025। परिवार नियोजन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और पुरुषों की सहभागिता को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. नीरज त्यागी ने सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर से ‘सारथी प्रचार वाहन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम पुरुष नसबंदी पखवाड़े के तहत संचालित किया जा रहा है, जिसकी थीम “स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार पुरुष सहभागिता से होगा सम्पन्न” निर्धारित की गई है।

सीएमओ ने बताया कि प्रचार वाहन शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर पुरुष नसबंदी सहित परिवार नियोजन के अस्थायी और स्थायी साधनों, महिलाओं के लिए उपलब्ध विकल्पों और उनसे होने वाले लाभों की सरल जानकारी जनता तक पहुँचाएगा। वाहन के माध्यम से ऑडियो संदेश भी प्रसारित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक सही और वैज्ञानिक जानकारी पहुंच सके।

डॉ. त्यागी ने कहा कि पुरुष नसबंदी एक सरल, सुरक्षित और प्रभावी प्रक्रिया है, जो सामान्य दिनचर्या को प्रभावित नहीं करती। उन्होंने अधिकाधिक पुरुषों से परिवार नियोजन में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश खत्री, डॉ. बी.के. राजपूत, परिवार नियोजन नोडल अधिकारी डॉ. नरेन्द्र कुमार, आरसीएच नोडल डॉ. राहुल शर्मा, डीपीएम, डीसीपीएम, डीएफपीएलएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *