• Home
  • अलीगढ
  • विकास भवन के डॉ. ए.के. पांडे और उर्मिला कुमारी को भावभीनी विदाई
Image

विकास भवन के डॉ. ए.के. पांडे और उर्मिला कुमारी को भावभीनी विदाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 02 दिसंबर 2025 — विकास भवन में कार्यरत सहायक लेखाधिकारी डॉ. ए.के. पांडे और वरिष्ठ सहायक उर्मिला कुमारी के सेवानिवृत्ति अवसर पर गांधी सभागार में एक भावनात्मक विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विभाग के सेवानिवृत्त सहायक लेखाधिकारी रामवीर सिंह ने की, जबकि संचालन विकास भवन एवं ग्राम विकास पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश गौड़ द्वारा किया गया।

समारोह की शुरुआत आनंद वर्धन द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद चंद्र प्रकाश चंदेल ने विदाई गीत प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया। प्राथमिक शिक्षा संघ के अध्यक्ष मुकेश सिंह, संरक्षक राधेश्याम शर्मा और ओमप्रकाश ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के कार्यकाल, कर्तव्यनिष्ठा और सौम्य व्यवहार की प्रशंसा करते हुए उनके योगदान को याद किया।

विकास भवन तथा बेसिक शिक्षा विभाग से बड़ी संख्या में लेखाकारों और कर्मचारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। उपस्थित साथियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान किया। विदाई स्वरूप मूर्ति, शॉल, सूटकेस और कंबल आदि भेंट किए गए। ग्राम विकास लेखा कर्मचारी संघ की ओर से भगवान राम का दरबार भेंटकर विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में अध्यक्ष राजेश गौड़, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी रमेश चंद्र, बृजभूषण शर्मा, देवदत्त, वीरेंद्र सिंह, राम खिलाड़ी, रित्वी शर्मा, प्रीति सिंह, सनी सिंह, मदनपाल सिंह, चंद्र प्रकाश चंदेल, आनंद वर्धन, संजय कुमार, अनुग्रह शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। उर्मिला कुमारी के परिवार से सुधारानी, सत्येंद्र सिंह, पिंकी, रश्मि देवी, अर्जुन, हरेंद्र, राजेश, जफर, धर्मेंद्र सिंह, कविता शर्मा, शशि शेखर सिंह, नरेश कुमार और नितिन जैन भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

सभी ने सेवानिवृत्त दोनों अधिकारियों के स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण भविष्य की कामना की।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *