• Home
  • Delhi
  • रूस की भीषण एयर स्ट्राइक से दहला स्लोवियांस्क, 9 बम गिरने से मची तबाही
Image

रूस की भीषण एयर स्ट्राइक से दहला स्लोवियांस्क, 9 बम गिरने से मची तबाही

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

रूस-यूक्रेन युद्ध लगातार खतरनाक रूप लेता जा रहा है। दोनों देश एक-दूसरे पर लगातार हवाई हमले कर रहे हैं। ऐसा ही एक बड़ा हमला बीती रात सामने आया, जब रूस ने यूक्रेन के पूर्वी शहर स्लोवियांस्क पर जोरदार एयर स्ट्राइक की। रूसी सेना ने एक के बाद एक 9 बम शहर पर दागे, जिनकी धमक से पूरा इलाका दहल उठा। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इन हमलों में दो बच्चों सहित 8 लोग घायल हुए हैं।

बमबारी इतनी तीव्र थी कि एक रिहायशी इमारत पूरी तरह ध्वस्त हो गई। राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे से लोगों को निकालने का काम देर रात तक जारी रहा। हमले के बाद स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

स्लोवियांस्क के गवर्नर वादीम फिलाश्किन ने लोगों को तुरंत शहर छोड़ने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि डोनेट्स्क क्षेत्र में अब कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है, इसलिए लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट हो जाएं।

इधर, यूक्रेन का कहना है कि रूस लगातार रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मानवीय संकट को और गहरा कर रहा है। वहीं रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन ने समुद्र में रूसी जहाजों पर मिसाइल अटैक कर युद्ध को और भड़का दिया है।

दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के साथ यह युद्ध यूरोप के लिए भी खतरे की घंटी बनता जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के हमले संकेत देते हैं कि हालात आने वाले दिनों में और बिगड़ सकते हैं।

Releated Posts

नेतन्याहू ने ट्रंप से किया विश्वासघात? अमेरिका में मोसाद की कथित जासूसी से बढ़ी चिंता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: DIA की रिपोर्ट लीक होने का दावा, इजराइल की गतिविधियों को ‘गंभीर खतरा’ बताया गया…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

रसोई गैस महंगी: घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: आज से लागू हुई नई कीमतें, रसोई का बजट बिगड़ा नई दिल्ली। आम उपभोक्ताओं को…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

62 साल पहले बना था भारतीय सिनेमा का अनोखा रिकॉर्ड, अकेले सुनील दत्त ने संभाली पूरी फिल्म

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: ‘यादें’ ने रचा था इतिहास मुंबई। भारतीय सिनेमा में जहां फिल्मों को सफल बनाने के…

ByByHindustan Mirror News Jun 6, 2026

पीएम मोदी बोले योग को मिलेगी वैश्विक पहचान, अहमदाबाद में पहली वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप का शुभारंभ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ पीएम मोदी बोले— योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में नई पहचान मिलेगी, ओलंपिक तक…

ByByHindustan Mirror News Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top