• Home
  • अलीगढ
  • तहसीलों में लगेंगे विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर
Image

तहसीलों में लगेंगे विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 04 दिसंबर 2025 : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत जिले की सभी तहसीलों में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों, सरकारी योजनाओं और न्यायिक सहायता से संबंधित आमजन को जागरूक करना है।

श्रीवास्तव ने बताया कि शिविरों में महिलाओं के प्रति उत्पीड़न (POCSO Act), वैकल्पिक वाद समाधान प्रणाली (ADR System), व्यावसायिक विवाद, मीडिएशन, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम, स्थायी लोक अदालत, उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना, तथा टीकाकरण कार्यक्रम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही तहसील स्तर पर संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सरकारी सहायता कार्यक्रमों एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल के बारे में भी बताया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार—

  • 08 दिसंबर: तहसील कोल एवं इगलास
  • 09 दिसंबर: तहसील खैर एवं अतरौली
  • 10 दिसंबर: तहसील अतरौली, गभाना, इगलास एवं खैर
  • 17 दिसंबर: तहसील इगलास
  • 18 दिसंबर: तहसील कोल एवं खैर
  • 19 दिसंबर: तहसील गभाना
  • 24 दिसंबर: तहसील अतरौली

इन तिथियों पर तहसील पदाधिकारी, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और पराविधिक स्वयंसेवक प्रतिभागियों को विधिक जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इन शिविरों में उपस्थित होकर अपने विधिक अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा न्यायिक सहायता के बारे में जागरूक हों और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं। यह शिविर विशेष रूप से ग्रामीण एवं वंचित वर्ग के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होंगे।

Releated Posts

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top