• Home
  • अलीगढ
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 दिसंबर अलीगढ़ दौरे पर
Image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 दिसंबर अलीगढ़ दौरे पर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 06 दिसम्बर 2025। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 दिसंबर (रविवार) को अलीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। उनका कार्यक्रम बेहद व्यस्त और महत्वपूर्ण बैठकों व समारोहों से भरा होगा। सीएम योगी पूर्वान्ह 10:45 बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:05 बजे एएमयू स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से वे 11:10 बजे कलेक्ट्रेट के लिए रवाना होंगे और 11:15 से 12:15 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री 12:15 बजे वापस एएमयू हेलीपैड पहुंचकर 12:40 बजे प्रिंस पैलेस (छेरत, अनूपशहर रोड) स्थित हेलीपैड के लिए उड़ान भरेंगे। 12:45 बजे पहुंचने के बाद वे 12:45 से 1:00 बजे तक बरौली विधायक जयवीर सिंह के सुपुत्र के तिलक समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद 1:00 से 1:20 बजे तक समय आरक्षित रखा गया है। मुख्यमंत्री 1:20 बजे प्रिंस पैलेस से निकलकर 1:30 बजे हेलीपैड से गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।

इसी कार्यक्रम में कई अन्य मंत्री भी अलीगढ़ पहुंचेंगे। मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह 7 दिसंबर को सड़क मार्ग से प्रिंस पैलेस में आयोजित तिलकोत्सव में भाग लेंगे।
उद्यान, कृषि विपणन व कृषि निर्यात के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी अपरान्ह 3:30 बजे तिलकोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह दोपहर 3 बजे छर्रा में स्व. डॉ. राम सिंह, पूर्व विधायक, की तेरहवीं में शामिल होंगे। इसके बाद 4:15 बजे वे प्रिंस पैलेस में आयोजित तिलकोत्सव में शामिल होंगे।

#YogiAdityanath #AligarhVisit #UPGovernment #PoliticalNews #UPMinistersVisit

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *