• Home
  • UP
  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव पर साफ की रणनीति, INDIA गठबंधन के साथ लड़ने का ऐलान
Image

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव पर साफ की रणनीति, INDIA गठबंधन के साथ लड़ने का ऐलान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सपा आने वाले विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। अखिलेश ने दावा किया कि यूपी की जनता बदलाव चाहती है और बीजेपी सरकार की नीतियों से परेशान है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक हालात बेहद खराब हो चुके हैं। रुपया डॉलर के मुकाबले 90 रुपए तक पहुंच जाना सरकार की नीतियों की कमजोरी को दिखाता है।

SIR मुद्दे पर हमला
SIR को लेकर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आयोग की जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक वोट जुड़ें, लेकिन बीजेपी प्रशासन के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर वोट काट रही है। उन्होंने कहा कि SIR में आधार को शामिल किया जाना चाहिए था, जैसा अन्य सभी सरकारी कामों में होता है।

मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद निर्माण पर प्रतिक्रिया
अखिलेश ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार है और आने वाले चुनाव में भी वे ही मुख्यमंत्री होंगी। उन्होंने बीजेपी पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि सभी को संविधान के रास्ते पर चलना चाहिए।

योगी सरकार पर तीखा हमला
सीएम योगी के बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश ने कहा कि आज प्रदेश में अपराध और बेरोजगारी चरम पर है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर से घूमने भर से समस्याएं हल नहीं होतीं।

इंडिगो फ्लाइट विवाद पर टिप्पणी
इंडिगो की बड़ी संख्या में फ्लाइट रद्द होने पर अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार ने इंडिगो से इलेक्टोरल बॉन्ड लिए थे, इसलिए उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि सरकार की मिलीभगत से ही यह संकट पैदा हुआ है।

कफ सिरप मामले पर सरकार को घेरा
अखिलेश ने कफ सिरप मामले में कहा कि सरकार “वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया” नीति पर चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बनारस के कफ सिरप मामले में बीजेपी से जुड़े माफिया होने के कारण कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि सभी बड़े अपराधियों का बीजेपी से संबंध है और इसलिए उन पर कोई बुलडोजर नहीं चलता।

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

पूजा के विवाद से खूनी वारदात, चार हत्याओं के बाद कमांडो ऑपरेशन में अरविंद ढेर

पत्नी और दो पंडितों की हत्या के बाद तीन बच्चों को लेकर कमरे में हुआ था बंद, ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *