• Home
  • Delhi
  • गोवा नाइट क्लब हादसा: 3 बड़े अधिकारी सस्पेंड, जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे
Image

गोवा नाइट क्लब हादसा: 3 बड़े अधिकारी सस्पेंड, जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

गोवा के अर्पोरा गांव स्थित मशहूर पार्टी वेन्यू बिर्च बाय रोमियो लेन में हुए भीषण अग्निकांड के बाद सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हादसे के लिए जिम्मेदार पाई गई लापरवाही पर तीन वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। ये सभी अधिकारी वर्ष 2023 में नाइट क्लब को परमिशन देने और संबंधित औपचारिकताएं पूरी कराने में शामिल थे।

सस्पेंड किए गए अधिकारियों में पंचायत निदेशक सिद्धि तुषार हरतंकर, गोवा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की पूर्व सदस्य सचिव डॉ. शमिला मोंटेइरो, तथा अरपोरा-नागोआ ग्राम पंचायत के तत्कालीन सचिव रघुवीर बागकर शामिल हैं। सरकार का कहना है कि लाइसेंस व अनुमतियों के दौरान हुई भारी चूक के चलते यह कार्रवाई जरूरी थी।

शनिवार देर रात हुए इस अग्निकांड में अब तक 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। शुरुआत में इसे सिलेंडर ब्लास्ट का मामला माना गया था, लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि आग इलेक्ट्रॉनिक फायर क्रेकर्स के कारण लगी। अधिकतर मौतें दम घुटने से हुईं। हादसे के समय क्लब में बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग मौजूद थे।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए नाइट क्लब के मालिकों — गौरव लूथरा और सौरव लूथरा — के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। साथ ही चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें क्लब के चीफ मैनेजर राजीव मोदक, मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजवीर सिंघानिया, और गेट मैनेजर प्रियांशु ठाकुर शामिल हैं।

हादसे की मजिस्ट्रेट जांच जारी है, जिसकी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर आने की उम्मीद है। रिपोर्ट आने के बाद और भी अधिकारियों या कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है। सरकार ने साफ शब्दों में कहा कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी।

Releated Posts

सीमापुरी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, छह के दबे होने की आशंका

मलबे से दो बच्चों समेत चार लोग निकाले गए, अस्पताल में भर्ती; पुलिस-फायर टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2026

सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी, OSD के घर भी पहुंची टीम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के अगले दिन कार्रवाई; मान ने भाजपा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 6, 2026

मौका मिला तो राहुल ने मचा दिया धमाल, 87 गेंदों में ठोका नाबाद 129

गिल-कोहली के जल्दी लौटने के बाद संभाली पारी, आखिरी ओवरों में बरसाए चौके-छक्के न्यू चंडीगढ़, 3 अक्टूबर। वेस्टइंडीज…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

मलेशिया को 5-1 से हराकर भारत फिर बना हॉकी चैंपियन,जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लगातार दूसरी बार जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण, लॉस एंजेलिस ओलंपिक का टिकट भी…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *