• Home
  • अलीगढ
  • जेएन मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के स्वास्थ्य शिविर से 250 ग्रामीण लाभान्वित
Image

जेएन मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के स्वास्थ्य शिविर से 250 ग्रामीण लाभान्वित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जे.एन. मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा रठगाँव, अलीगढ़ के पंचायत घर में स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 250 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर का आयोजन विभागाध्यक्ष प्रो. उज्मा इरम के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का समन्वयन प्रो. एम. अथर अंसारी और डॉ. अली जाफर आब्दी ने संभाला।

चिकित्सा टीम का नेतृत्व डॉ. मोहम्मद यासिर जुबैर ने किया। टीम में डॉ. सुभाष कुमार, डॉ. मोहम्मद आमिर और डॉ. आयुषी गुप्ता शामिल रहीं। साथ ही इंटर्न्स डॉ. मोहम्मद अबूजर, डॉ. मोहम्मद शरीफ सुल्तान और डॉ. उसामा इस्लाम ने शिविर संचालन में सहयोग दिया।

शिविर में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जाँच, नैदानिक परीक्षण, रक्त जांच और परामर्श सेवाएँ प्रदान की गईं। नेत्र संबंधी परीक्षण स्वयं डॉ. यासिर जुबैर द्वारा किए गए। ग्रामीणों को सामान्य बीमारियों के लिए मुफ्त दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं। साथ ही स्वच्छता, पोषण, रोग-निवारण, तथा स्वस्थ जीवनशैली पर जागरूकता सत्र भी आयोजित किए गए।

Releated Posts

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

अलीगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश ढेर, महिलाओं से लूटते थे गहने

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अतरौली के आम के बाग में हुई मुठभेड़ अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र के मढ़ौली…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top