• Home
  • Delhi
  • बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अलीगढ़ दौरा निरस्त
Image

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अलीगढ़ दौरा निरस्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 18 दिसम्बर 2025 । बिहार के माननीय राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान का 19 दिसम्बर 2025 (शुक्रवार) को प्रस्तावित अलीगढ़ का संक्षिप्त दौरा निरस्त कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अपरिहार्य कारणों से राज्यपाल का यह कार्यक्रम रद्द किया गया है। दौरा निरस्त होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को स्थगित कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व जारी कार्यक्रम के अनुसार माननीय राज्यपाल 19 दिसम्बर को प्रातः 10:05 बजे पटना एयरपोर्ट स्थित राज्य सरकार के हैंगर से राजकीय विमान द्वारा प्रस्थान कर लगभग 11:05 बजे अलीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचने वाले थे। यहां से वे सिविल लाइंस स्थित श्रीमती जेबा शहज़ाद के निवास (जेबा विला, 4/42-जी, दोदपुर रोड) जाने वाले थे, जहां कुछ समय रुकने का कार्यक्रम प्रस्तावित था।

इसके बाद दोपहर 12:40 बजे उन्हें श्री मशीर अहमद खान के निवास (हनिफा मंज़िल, जोहरा बाग, दोदपुर) पहुंचना था और निर्धारित कार्यक्रम पूर्ण कर अपराह्न 1:50 बजे अलीगढ़ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करना था। तय समय के अनुसार 2:30 बजे राजकीय विमान से पटना के लिए रवाना होने का कार्यक्रम था।

दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात और प्रोटोकॉल से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। हालांकि अब दौरा निरस्त होने के कारण प्रशासनिक व्यवस्थाओं को वापस ले लिया गया है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में यदि माननीय राज्यपाल का नया कार्यक्रम प्राप्त होता है तो उसकी सूचना समय रहते सार्वजनिक की जाएगी।

Releated Posts

PM मोदी ने ऐसा नहीं कहा … विपक्ष के गर्व’ वाले ताने पर रिजिजू ने बताई दिमागी नक्सल’ की परिभाषा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :चिदंबरम के गर्व वाले तंज के बाद सियासत गरमाई, रिजिजू बोले-प्रधानमंत्री ने विपक्षी नेताओं को…

ByByHindustan Mirror News Aug 16, 2026

ऑपरेशन सिंदूर से डिजिटल भारत तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने गिनाईं देश की उपलब्धियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रपति ने सरदार…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

15 अगस्त को सुबह 4 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, मेहमानों के लिए 1.30 लाख QR टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में मेट्रो यात्रियों के लिए विशेष…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

लोकसभा में गूंजा पूरा ‘वंदे मातरम्’, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली, 13 अगस्त। संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को लोकसभा…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *