• Home
  • Delhi
  • EPFO अपडेट: पहली बार नौकरी करने वालों को सरकार से मिलेंगे 15,000 रुपये
Image

EPFO अपडेट: पहली बार नौकरी करने वालों को सरकार से मिलेंगे 15,000 रुपये

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

नई दिल्ली। पहली बार नौकरी शुरू करने जा रहे युवाओं के लिए सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour & Employment) ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVRY) के तहत पहली बार EPFO में रजिस्टर्ड होने वाले कर्मचारियों को 15,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह कदम युवाओं को औपचारिक रोजगार से जोड़ने और सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

क्या है प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना

इस योजना का लाभ केवल उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा जो पहली बार नौकरी ज्वाइन कर रहे हैं और जिनका पहले कभी EPFO रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। जैसे ही कोई कर्मचारी नई नौकरी में शामिल होता है और उसका पीएफ खाता खुलता है, वह EPFO में रजिस्टर्ड माना जाता है। इसके बाद पात्र होने पर उसे 15,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट pmvry.labour.gv.in पर उपलब्ध है।

कैसे मिलेगा योजना का लाभ

योजना का लाभ उठाने के लिए कर्मचारी का EPFO में रजिस्टर्ड होना जरूरी है। पीएफ खाता खुलने के बाद कर्मचारी ऑनलाइन पोर्टल pmvry.labour.gv.in पर जाकर घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकता है। रजिस्ट्रेशन पूरा होते ही पात्रता के अनुसार प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है, जो सीधे लाभार्थी तक पहुंचती है।

पीएफ निकासी के नए नियम

EPFO से जुड़े सदस्यों के लिए पीएफ निकासी के नियमों को भी सरल बनाया गया है। नए नियमों के अनुसार शादी, घर खरीदने या मरम्मत, बच्चों की पढ़ाई और बीमारी जैसी जरूरतों के लिए पीएफ से पैसा निकाला जा सकता है। जल्द ही EPFO एटीएम कार्ड के जरिए भी निकासी की सुविधा शुरू होने की तैयारी है।

कब और कितना पैसा निकाल सकते हैं

नौकरी छूटने पर कर्मचारी तुरंत कुल पीएफ राशि का 75 प्रतिशत निकाल सकता है। लगातार 12 महीने की बेरोजगारी के बाद शेष 25 प्रतिशत निकालने की भी अनुमति है। शादी के लिए 7 साल की सेवा के बाद 50 प्रतिशत तक राशि निकाली जा सकती है। वहीं खुद या परिवार के इलाज के लिए पूरी राशि या 6 महीने की सैलरी तक पीएफ निकाला जा सकता है, इसके लिए किसी न्यूनतम सेवा अवधि की शर्त नहीं है।

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *