• Home
  • अलीगढ
  • ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम: जी-राम-जी योजना से रोजगार, पारदर्शिता और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित
Image

ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम: जी-राम-जी योजना से रोजगार, पारदर्शिता और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

125 दिन का सुनिश्चित रोजगार, समय पर भुगतान और भ्रष्टाचार पर सख्त लगाम

अलीगढ़, 09 जनवरी 2026
प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें तथा जनपद प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण): वीबी–जी राम जी योजना को ग्रामीण भारत के लिए परिवर्तनकारी पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना रोजगार, पारदर्शिता और सामाजिक सुरक्षा—तीनों को एक साथ सुनिश्चित करती है और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देती है।

125 दिन का रोजगार या बेरोजगारी भत्ता

प्रभारी मंत्री ने बताया कि जी-राम-जी योजना के तहत ग्रामीण श्रमिकों को अब 100 के स्थान पर 125 दिन का सुनिश्चित रोजगार मिलेगा। यदि किसी कारणवश तय अवधि में काम उपलब्ध नहीं कराया जा सका तो संबंधित श्रमिक को बेरोजगारी भत्ता देने का स्पष्ट प्रावधान किया गया है। इससे ग्रामीण परिवारों को आय की गारंटी मिलेगी और रोजगार के लिए शहरों की ओर होने वाले पलायन पर प्रभावी रोक लगेगी।

डीबीटी से भुगतान, देरी पर ब्याज सहित राशि

उन्होंने कहा कि श्रमिकों का पारिश्रमिक डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे बैंक खातों में भेजा जाएगा। भुगतान 14 दिनों के भीतर सुनिश्चित होगा और यदि इसमें विलंब होता है तो श्रमिकों को ब्याज सहित धनराशि प्रदान की जाएगी। यह व्यवस्था श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के साथ शासन पर विश्वास को भी मजबूत करेगी।

तकनीक आधारित व्यवस्था, धांधली पर रोक

मा. मंत्री ने बताया कि योजना का संचालन आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर तकनीक आधारित होगा। बायोमेट्रिक हाजिरी से फर्जी नामों, मस्टर रोल की गड़बड़ी और धन की लीकेज पर सख्त नियंत्रण रहेगा। योजना के तहत तीर्थ स्थलों का सौंदर्यीकरण, निर्माण व मरम्मत कार्य, पुल और सड़क निर्माण जैसे विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे रोजगार के साथ स्थानीय अधोसंरचना और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

केंद्र-राज्य की साझा भागीदारी

वित्तीय संरचना पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि योजना में 60 प्रतिशत धनराशि केंद्र और 40 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जी-राम-जी योजना महिलाओं, कमजोर वर्गों और ग्रामीण श्रमिकों को सम्मानजनक रोजगार देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करेगी।

इस अवसर पर मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह, मा0 एमएलसी चौ0 ऋषिपाल सिंह एवं डा0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह, मा0 विधायक श्रीमती मुक्ता संजीव राजा, ठा0 रवेन्द्रपाल सिंह, श्री राजकुमार सहयोगी, श्री सुरेन्द्र दिलेर, मा0 महापौर श्री प्रशांत सिंघल, जिलाध्यक्ष श्री कृष्णपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष इंजी राजीव शर्मा,जिला महामंत्री श्री शिवनारायण शर्मा, ब्लॉक प्रमुख गोंडा श्री नरेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती रामसखी कठेरिया, जिलाध्यक्ष लोकदल चौ0 हम्बीर सिंह, जिलाध्यक्ष सुभासपा श्री अमित जादौन, जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी अशोक कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Releated Posts

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 3-2-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: एएमयू मेडिकल कॉलेज में उन्नत ऑन्कोलॉजी व न्यूक्लियर मेडिसिन सेंटर की स्थापना अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Feb 3, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 2-2-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 1. एएमयू में 73वां अली डे समारोह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में अली सोसाइटी के…

ByByHindustan Mirror News Feb 2, 2026

अलीगढ़ महोत्सव-2026 में ज्ञान का महाकुंभ, 7 से 13 फरवरी तक सजेगा भव्य पुस्तक मेला

पुस्तक प्रेमियों के लिए निःशुल्क प्रवेश, साहित्य और संस्कृति का अनूठा संगम हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़, 2 फरवरी 2026राजकीय…

ByByHindustan Mirror News Feb 2, 2026

अमृत सरोवर 2.0 से शहर की तीन पोखरों को मिलेगी नई पहचान-नगर निगम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़, 02 फरवरी 2026 ,नगर निगम अलीगढ़ द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर…

ByByHindustan Mirror News Feb 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top