• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में इलेक्ट्रिक बसों (अटल सेवा) का शुभारम्भ, वृन्दावन के लिए शुरू हुई पर्यावरण-अनुकूल यात्रा
Image

अलीगढ़ में इलेक्ट्रिक बसों (अटल सेवा) का शुभारम्भ, वृन्दावन के लिए शुरू हुई पर्यावरण-अनुकूल यात्रा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

वृन्दावन के लिए प्रतिदिन दो फेरे, यात्रियों को मिलेगी आधुनिक और सस्ती सुविधा

अलीगढ़, 16 जनवरी 2026
शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इलेक्ट्रिक बसों (अटल सेवा) का आज औपचारिक शुभारम्भ किया गया। इस सेवा का उद्घाटन मा० सांसद श्री सतीश गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्णपाल सिंह एवं क्षेत्रीय प्रबन्धक श्री सत्येन्द्र कुमार वर्मा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम में परिवहन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

वृन्दावन के लिए तय समय-सारिणी
अलीगढ़ को प्राप्त 30 इलेक्ट्रिक बसों में से फिलहाल दो बसें प्रतिदिन मसूदाबाद बस स्टेण्ड से प्रातः 07 बजे एवं प्रातः 08 बजे वृन्दावन (वाया इगलास) के लिए रवाना होंगी। ये बसें वृन्दावन से प्रातः 10ः30 बजे एवं प्रातः 11ः30 बजे वापस अलीगढ़ आएंगी। एक तरफ की कुल दूरी 74 किलोमीटर है, जिसके लिए यात्रियों को 156 रुपये किराया देना होगा। यह सेवा विशेष रूप से दैनिक यात्रियों, श्रद्धालुओं और पर्यावरण के प्रति जागरूक नागरिकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री की पहल को बताया ऐतिहासिक कदम
इस अवसर पर मा० सांसद श्री सतीश गौतम ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा० योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनता की सुविधा के लिए की गई यह पहल आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक सशक्त कदम है। इलेक्ट्रिक बसें न केवल प्रदूषण-मुक्त और शोर-रहित हैं, बल्कि ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छ भारत के संकल्प को भी साकार करती हैं। इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

डीजल निर्भरता घटेगी, प्रदूषण में आएगी कमी
क्षेत्रीय प्रबन्धक श्री सत्येन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से डीजल पर निर्भरता कम होगी और वायु प्रदूषण में उल्लेखनीय कमी आएगी। यह योजना आमजन को सुरक्षित, सुगम और सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगी।

अधिकारियों और कर्मचारियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में सेवा प्रबन्धक वी०के० सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक (वित्त) डी०डी० शर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक अलीगढ़ डिपो रमेशचन्द धारीवाल, बुद्धविहार डिपो बुद्धप्रकाश, वरिष्ठ केन्द्र प्रभारी सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top