• Home
  • अलीगढ
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से साकार हुए 700 परिवारों के सपने
Image

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से साकार हुए 700 परिवारों के सपने


गरीब परिवारों की बेटियों को मिली नई उड़ान, सामाजिक समरसता का बना भव्य उदाहरण


जनप्रतिनिधियों का आशीर्वाद, प्रशासनिक व्यवस्थाओं की सर्वत्र सराहना


धनराशि बढ़ने से दोगुनी हुई खुशियां, 621 वैदिक विवाह व 79 निकाह संपन्न

अलीगढ़, 23 जनवरी 2026 ,हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अलीगढ़ जनपद में 700 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह पूरे पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन न केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए राहत और सम्मान का माध्यम बना, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता और एकता का सशक्त संदेश भी समाज को दिया।

सामाजिक समरसता का उत्सव बना समारोह
सामूहिक विवाह समारोह में विभिन्न जाति, वर्ग और समुदायों के वर-वधुओं ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवन की नई शुरुआत की। आयोजन स्थल पर उल्लास, उत्साह और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला। यह समारोह इस बात का प्रमाण बना कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।

जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति
विवाह समारोह में मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत, मा0 विधायकगण, मा0 विधान परिषद सदस्य, जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। सभी अतिथियों का पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। अपने उद्बोधन में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सरकार की संवेदनशील और दूरदर्शी सोच का जीवंत उदाहरण है, जो गरीब परिवारों की बेटियों को आत्मसम्मान और सुरक्षा के साथ जीवन की नई राह पर आगे बढ़ने का अवसर देती है।

धनराशि बढ़ने से बढ़ा लाभ
जनप्रतिनिधियों ने बताया कि पहले गरीब परिवारों को बेटियों के विवाह के लिए कर्ज लेना पड़ता था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस जिम्मेदारी को अपने कंधों पर लेकर योजना की धनराशि 51 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी है। इससे विवाह समारोह और अधिक सम्मानजनक एवं भव्य रूप से आयोजित हो पा रहे हैं।

प्रशासनिक व्यवस्थाओं की सराहना
विपरीत मौसम परिस्थितियों के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई थीं। अतिथियों एवं परिजनों के लिए स्वच्छ, स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन की उत्तम व्यवस्था रही, जिससे समारोह पूरी तरह स्मरणीय बन गया।

700 जोड़ों का विधिवत विवाह
मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि इस वृहद आयोजन में कुल 700 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिनमें 621 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज से तथा 79 जोड़ों का निकाह पढ़ाकर संपन्न हुआ।

अधिकारियों की सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम की सफलता में जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने नोडल अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का कुशलता से निर्वहन किया। अंत में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए नवविवाहित जोड़ों को सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026
1 Comments Text
  • Porn Tude says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    How are you?
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *