• Home
  • अलीगढ
  • श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन, संस्कृति व एकता का संदेश
Image

श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन, संस्कृति व एकता का संदेश


लोधा खण्ड खैर हरिगढ़ में भारतीय संस्कृति पर केंद्रित आयोजन
योगीराज हितैषी बाबा जी व संघ के शताब्दी वर्ष पर विचार
ग्रामीण अंचल से उमड़ी भीड़, मातृशक्ति की सशक्त सहभागिता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर हिंदू सम्मेलन समिति, लोधा खण्ड खैर हरिगढ़ के तत्वावधान में 26 जनवरी 2026, सोमवार को श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर के पावन प्रांगण में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता के भाव से ओतप्रोत रहा। मंदिर परिसर में भारतीय संस्कृति के विभिन्न मानबिंदुओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जो उपस्थित जनसमूह के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही।

सम्मेलन में दूर-दराज के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में माता-बहनों सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। परम पूज्य योगीराज हितैषी बाबा जी ने अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कृति की महान विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान समय में संस्कृति के समक्ष उपस्थित चुनौतियों की ओर ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने कहा कि “बटोगे तो काटोगे और एक रहोगे तो सेफ रहोगे।” बाबा जी ने भारतीय संस्कृति की विश्वबंधुत्व की भावना और “सर्वे भवन्तु सुखिनः” के सिद्धांत को रेखांकित करते हुए एकता को उसकी मूल शक्ति बताया।

मुख्य वक्ता श्री अनमोल जी, जिला प्रचारक खैर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की प्रेरणादायी यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने पंच परिवर्तन—सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्यों—के पालन द्वारा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और योग्य नागरिक कार्यकर्ता निर्माण के माध्यम से भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने के विचार व्यक्त किए।

महक सिंघल जी ने भी हिंदू एकता के महत्व पर विस्तृत विचार रखे।महक सिंघल जी ने अपने संबोधन में हिंदू एकता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज की मजबूती संगठन और आपसी समरसता से आती है। एकजुट हिंदू समाज ही सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा कर राष्ट्र को सशक्त और सुरक्षित बना सकता है।

हिंदू सम्मेलन समिति के अध्यक्ष श्री गेहराज जी ने आशीर्वचन देते हुए सभी आगंतुक महानुभावों का अभिनंदन एवं आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री सतेंद्र शर्मा (सत्तू), खण्ड कार्यवाह लोधा ने किया। आयोजन में श्री दीपेंद्र पाल सिंह, श्री सुनील पचौरी, सुमित शहरी, हीरालाल, देवेंद्र चौहान, ऋषि ओम शर्मा, विकास सिंह, देवेंद्र सिंह, वीरेश प्रधान, जितेंद्र प्रधान, अंजू राठी, बहन नंदिनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों का विशेष सहयोग रहा।

Releated Posts

UGC कानून वापस लेने की मांग पर अलीगढ़ में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जंतर- मंतर आंदोलन की चेतावनी

🔆 हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:खबर देखने का डिजिटल तरीक़ा अलीगढ़। UGC कानून वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

रिटायर्ड पुलिसकर्मी पिता को बेटे ने कमरे में बंधक बनाकरपीटा, पुलिस पर भी फायरिंग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :रुपयों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद; पिस्टल लहराकर दहशत, खिड़कीके रास्ते घर में घुसी…

ByByHindustan Mirror News Aug 17, 2026

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *