• Home
  • Delhi
  • सरकार ने 18 नेताओं की सुरक्षा में किया बड़ा फेरबदल, कई की बढ़ी तो कई की घटी सुरक्षा
Image

सरकार ने 18 नेताओं की सुरक्षा में किया बड़ा फेरबदल, कई की बढ़ी तो कई की घटी सुरक्षा

पटना।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
बिहार से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने 18 प्रमुख नेताओं की सुरक्षा श्रेणियों में फेरबदल किया है। इस सूची में सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार बीजेपी प्रमुख समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। वहीं, कुछ नेताओं की सुरक्षा में कटौती की गई है और तीन नेताओं की सुरक्षा पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। इस संबंध में राज्य सरकार के संयुक्त सचिव नवीन चंद्र ने मंगलवार को अधिसूचना जारी करते हुए डीजीपी को पत्र भी भेजा है।

तेजस्वी यादव और शत्रुघ्न सिन्हा की सुरक्षा घटी

नोटिफिकेशन के मुताबिक, सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को पहले Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी, जिसे अब घटाकर Y कैटेगरी कर दिया गया है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की Z श्रेणी की सुरक्षा वापस लेते हुए उन्हें Y+ सुरक्षा दी गई है। हालांकि, तेजस्वी यादव को एस्कॉर्ट वाहन की सुविधा पहले की तरह मिलती रहेगी।

गिरिराज सिंह और विवेक ठाकुर की सुरक्षा बढ़ी

भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सुरक्षा में इजाफा किया गया है। पहले उन्हें Y श्रेणी की सुरक्षा मिली थी, जिसे अब Y+ कैटेगरी में अपग्रेड किया गया है। इसी तरह भाजपा सांसद विवेक ठाकुर की सुरक्षा भी Y से बढ़ाकर Y+ कर दी गई है। जेडीयू एमएलसी संजय सिंह को Y श्रेणी के साथ एस्कॉर्ट सुविधा दी गई है।

अन्य नेताओं को मिली नई सुरक्षा

पूर्व विधायक सुनील कुमार को पहली बार X कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। चिराग पासवान के बहनोई और सांसद अरुण भारती को Y+ सुरक्षा दी गई है। AIMIM प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अख्तरुल ईमान को Y कैटेगरी की सुरक्षा मिली है। बिहार बीजेपी प्रमुख संजय सरावगी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। वहीं, नीतीश मिश्रा और विधायक भगवान सिंह कुशवाहा को Y कैटेगरी की सुरक्षा मिली है।

कई नेताओं की सुरक्षा में कटौती

पशुपति पारस की सुरक्षा Y से घटाकर X कर दी गई है। कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक शकील अहमद की सुरक्षा भी Y से X कैटेगरी में बदली गई है। जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह को X श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। नितिन नबीन को राज्य में आगमन के दौरान Z कैटेगरी की सुरक्षा और एस्कॉर्ट वाहन उपलब्ध कराया जाएगा।

इन नेताओं की सुरक्षा पूरी तरह समाप्त

राज्य सरकार ने तीन नेताओं की सुरक्षा पूरी तरह खत्म कर दी है। इनमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, कांग्रेस नेता व पूर्व विधान परिषद सदस्य मदन मोहन झा और पूर्व विधायक राजेश कुमार शामिल हैं।

Releated Posts

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

मोदी-योगी की एक घंटे से ज्यादा बैठक, यूपी के चुनावी समीकरणों पर मंथन

राज्यसभा की 10 सीटों से लेकर 2027 विधानसभा चुनाव तक रणनीति पर चर्चा, संगठन की तैयारियों और सरकार-पार्टी…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

चुनाव आयोग की अहम बैठक में SIR पर कई फैसले, दिल्ली-महाराष्ट्र में बढ़ी दावे-आपत्तियों की समयसीमा

BLO घर-घर जाकर जुटाएंगे दस्तावेज, ECINET की समीक्षा के लिए बनेगी विशेषज्ञ समिति; बैठकों का एजेंडा पहले से…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *