• Home
  • अलीगढ
  • जल जीवन मिशन :अलीगढ़ में 3.83 लाख से अधिक घरों तक पहुंचा नल से जल
Image

जल जीवन मिशन :अलीगढ़ में 3.83 लाख से अधिक घरों तक पहुंचा नल से जल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
डीएम के निर्देश पर योजनाओं की प्रगति सार्वजनिक, ग्रामीण इलाकों में तेजी से सुधर रही पेयजल व्यवस्था

अलीगढ़, 01 फरवरी 2026। ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन के तहत अलीगढ़ जनपद में कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है। जिलाधिकारी संजीव रंजन के निर्देश पर जल निगम ग्रामीण द्वारा योजनाओं की अद्यतन प्रगति सार्वजनिक की गई है, जिसमें बड़ी संख्या में कार्य पूर्ण होने की जानकारी सामने आई है।

1070 ग्रामों में स्वीकृत हैं योजनाएं
अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण लोकेश शर्मा ने बताया कि जनपद के कुल 1070 राजस्व ग्रामों में ग्रामीण पेयजल योजनाएं स्वीकृत हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत अब तक 719 नलकूप, 712 पम्प हाउस, 7128 किलोमीटर वितरण पाइप लाइन तथा 3.83 लाख से अधिक गृह जल संयोजन पूर्ण किए जा चुके हैं। इससे हजारों परिवारों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिला है।

नियमित व आंशिक जलापूर्ति शुरू
उन्होंने बताया कि कई ग्रामों में शिरोपरि जलाशयों के माध्यम से, जबकि कुछ स्थानों पर सीधे पम्पिंग व्यवस्था से नियमित अथवा आंशिक जलापूर्ति प्रारंभ कर दी गई है। इससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए होने वाली परेशानियों में काफी राहत मिली है।

पुरानी योजनाओं का सुदृढ़ीकरण भी प्राथमिकता में
जल जीवन मिशन के तहत पूर्व में निर्मित 54 ग्रामीण पेयजल योजनाओं के सुदृढ़ीकरण तथा दीर्घकालिक संचालन एवं रख-रखाव के लिए आवश्यक प्राक्कलन तैयार कर मुख्यालय को स्वीकृति हेतु भेजे जा चुके हैं। इसका उद्देश्य भविष्य में जलापूर्ति को निर्बाध बनाए रखना है।

सड़कें फिर से हुईं सुचारू
योजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान जहां पाइप लाइन बिछाने से मार्ग प्रभावित हुए थे, वहां मरम्मत कर आवागमन को पुनः सुचारू कर दिया गया है। कुछ स्थानों पर केन्द्रांश की धनराशि समय से जारी न होने के कारण शेष कार्यों की गति प्रभावित हुई, बावजूद इसके जनहित को देखते हुए जलापूर्ति प्रारंभ कर दी गई है।

निरंतर निगरानी, शीघ्र पूर्णता का निर्देश
जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार द्वारा नियमित समीक्षा बैठकों के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कर प्रत्येक पात्र परिवार तक नल से जल पहुंचाया जाए। जल निगम ग्रामीण ने स्पष्ट किया है कि जल जीवन मिशन ग्रामीण जीवन स्तर सुधारने की दिशा में एक मजबूत और सतत पहल है।

Releated Posts

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top