• Home
  • अलीगढ
  • अस्थाई गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण, शीतलहरी में गौवंश की सुरक्षा पर सख्त निर्देश
Image

अस्थाई गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण, शीतलहरी में गौवंश की सुरक्षा पर सख्त निर्देश


गौवंश की सेवा और संरक्षण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : रमाकांत उपाध्याय

अलीगढ़, 02 फरवरी 2026 ,हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
उत्तर प्रदेश सरकार के मा. सदस्य गौ सेवा आयोग श्री रमाकांत उपाध्याय जी ने सोमवार को विकास खण्ड इगलास की ग्राम पंचायत साथिनी में स्थित अस्थाई गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य शीत ऋतु के दौरान गौवंशों की सुरक्षा, देखभाल एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेना था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रय स्थल पर मौजूद गौवंशों की संख्या, उनके स्वास्थ्य, आहार, पेयजल एवं साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया।

निरीक्षण के समय मा. सदस्य ने कहा कि वर्तमान में पड़ रही शीतलहरी को देखते हुए गौवंशों को ठंड से बचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी गौवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा एवं पोषणयुक्त आहार नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाए। साथ ही आश्रय स्थल पर हवा से बचाव के लिए तिरपाल, पुआल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि गौवंशों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

शीतलहरी से बचाव पर विशेष जोर
श्री उपाध्याय ने कहा कि ठंड के मौसम में गौवंशों के बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए। बीमार या कमजोर गौवंशों के लिए अलग से देखभाल की व्यवस्था की जाए और आवश्यक होने पर तत्काल पशु चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे संक्रमण की आशंका न रहे।

अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर पाई गई अव्यवस्थाओं को लेकर मा. सदस्य ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गौवंशों की सेवा एवं संरक्षण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिन्हित कमियों को तत्काल दूर किया जाए और नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए।

अंत में मा. सदस्य ने कहा कि गौवंशों की समुचित देखभाल हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत की सक्रिय भूमिका आवश्यक है।

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *