• Home
  • UP
  • यूपी विधानसभा में हंगामा: स्पीकर सतीश महाना BJP विधायक पर भड़के, गुस्से में फेंका हेडफोन,अखिलेश यादव ने ली चुटकी
Image

यूपी विधानसभा में हंगामा: स्पीकर सतीश महाना BJP विधायक पर भड़के, गुस्से में फेंका हेडफोन,अखिलेश यादव ने ली चुटकी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

बजट सत्र के दौरान बढ़ा तनाव, 10 मिनट के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई जब विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। सदन में जारी शोर-शराबे के बीच उन्होंने अपना हेडफोन टेबल पर फेंक दिया और कार्यवाही को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया। यह घटनाक्रम उस समय हुआ जब स्पीकर ने सवाल पूछने के लिए सपा विधायक कमाल अख्तर का नाम पुकारा था।

सत्ता पक्ष के विधायक पर नाराजगी

कमाल अख्तर के सवाल के दौरान विपक्ष के कुछ विधायक हंगामा कर रहे थे। स्पीकर बार-बार उन्हें शांत बैठने की हिदायत दे रहे थे। इसी बीच सत्ता पक्ष के भी कुछ विधायक खड़े हो गए। इस पर स्पीकर ने सख्त लहजे में कहा कि सदन को चलाना उनका काम है, किसी और का नहीं। स्थिति तब और बिगड़ गई जब उन्होंने बीजेपी विधायक केतकी सिंह का नाम लेते हुए कहा— “अब आप हाउस चलाओगे क्या? आपको हाउस चलाना है क्या?”

बार-बार टोकाटाकी से नाराज होकर महाना ने गुस्से में अपना हेडफोन फेंक दिया और सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज

इस पूरे घटनाक्रम पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की हार की हताशा अब सड़क से लेकर सदन तक दिखाई दे रही है। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि पहले भाजपा विधायक ने अपने ही मंत्री के साथ अभद्रता की और अब भाजपा विधायक के व्यवहार के कारण सभापति को रुष्ट होना पड़ा। उन्होंने सवाल उठाया— “क्या अगला चुनाव भाजपाई आपस में लड़ेंगे?”

घटना ने सदन की कार्यवाही और राजनीतिक माहौल दोनों को गर्म कर दिया है।

Releated Posts

135 साल पुराना बैंकिंग कानून खत्म, डिजिटल रिकॉर्ड को मिलेगी कानूनी ताकत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नए कानून में बैंकिंग सबूत पेश करने की प्रक्रिया आसान; पुलिस को कुछ परिस्थितियों…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

छह साल बाद आदित्य हत्याकांड में बड़ा फैसला, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष आरपी यादव समेत 14 को उम्रकैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जिला जज की अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर सुनाया फैसला,दो आरोपी बरी;…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

चुनावी मोड में भाजपा, तीन राज्यों के प्रभारी बदले, विनोद तावड़े को यूपी की कमान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :उत्तर प्रदेश के साथ पंजाब और गुजरात में भी नई जिम्मेदारी, चुनावीरणनीति को धार देने…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

UGC कानून वापस लेने की मांग पर अलीगढ़ में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जंतर- मंतर आंदोलन की चेतावनी

🔆 हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:खबर देखने का डिजिटल तरीक़ा अलीगढ़। UGC कानून वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *