• Home
  • अलीगढ
  • एएमयू में आयतुल्लाह अली खामेनेई के समर्थन में मार्च का पोस्टर वायरल
Image

एएमयू में आयतुल्लाह अली खामेनेई के समर्थन में मार्च का पोस्टर वायरल

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सोशल मीडिया पर एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 3 मार्च 2026 को Aligarh Muslim University (एएमयू) में ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei के सम्मान में मार्च निकालने की अपील की गई है। पोस्टर में “इन ट्रिब्यूट टू आयतुल्लाह अली खामेनेई” शीर्षक के साथ “मार्च फॉर ऑनर एंड रिमेंबरेंस” आयोजित करने की जानकारी दी गई है।

पोस्टर के अनुसार यह मार्च 3 मार्च 2026 को रात 10:00 बजे (तरावीह की नमाज के बाद) शुरू होगा। मार्च का प्रारंभिक स्थल एसएस साउथ जामा मस्जिद बताया गया है, जबकि समापन बिंदु बाब-ए-सैयद, एएमयू रखा गया है। आयोजन की जिम्मेदारी “एएमयू स्टूडेंट्स कलेक्टिव” नामक समूह द्वारा लेने का दावा किया गया है।

पोस्टर में मार्च के प्रमुख विषयों में इस्लामिक रिवोल्यूशन की विरासत को बनाए रखना, उम्मत की एकता और मजबूती, तथा न्याय, धैर्य और आध्यात्मिकता जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी गई है। पोस्टर में बड़ी संख्या में छात्रों की रैली दर्शाई गई है, जिनके हाथों में तख्तियां और झंडे हैं।

फिलहाल इस पोस्टर की आधिकारिक पुष्टि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नहीं की गई है। यह स्पष्ट नहीं है कि कार्यक्रम के लिए विधिवत अनुमति ली गई है या नहीं। प्रशासन या आयोजकों की ओर से आधिकारिक बयान सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *