• Home
  • Delhi
  • जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन को लेकर भाजपा ज़िलाध्यक्ष ने की बिशेष बैठक, विधायक व पदाधिकारी हुए शामिल
Image

जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन को लेकर भाजपा ज़िलाध्यक्ष ने की बिशेष बैठक, विधायक व पदाधिकारी हुए शामिल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ में आगामी 28 मार्च को होने वाले जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भाजपा ज़िलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह लाला प्रधान के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनसभा को सफल बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि अलीगढ़ से लगभग 200 बसें जेवर एयरपोर्ट के लिए रवाना की जाएंगी, जिनके माध्यम से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस संबंध में बसों की सूची तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी गई है।

बैठक में जिला महामंत्री शिवनरायण शर्मा को जिला बस प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं बरौली विधानसभा से बस प्रमुख के रूप में गौरव शर्मा, खैर विधानसभा से हरीशंकर गौड़, तथा इगलास विधानसभा से जिला मंत्री अवध सिंह बघेल, को जिलाध्यक्ष ने जिम्मेदारी सोंपी ,
इस मौके पर ठाकुर हरेंद्र सिंह, ठाकुर शल्यराज सिंह, होशियार सिंह और हरिकेश शर्मा को भी अहम जिम्मेदारियां दी गईं। कार्यक्रम में अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश की बहुप्रतीक्षित परियोजनाओं में से एक है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इसे एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में शामिल माना जा रहा है। इस ऐतिहासिक मौके को भव्य बनाने के लिए भाजपा संगठन और प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

Releated Posts

भरत तिवारी एनकाउंटर केस: पुलिस पर FIR और CBI जांच की मांग, आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : फर्जी एनकाउंटर के आरोपों पर अदालत में सुनवाई, स्वतंत्र जांच की उठी मांग नई…

ByByHindustan Mirror News Jun 30, 2026

शेख हसीना की वापसी का ऐलान: 663 मुकदमों और मौत की सजा के बीच क्यों लौटना चाहती हैं बांग्लादेश?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : ढाका की सियासत में फिर हलचल बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और अवामी लीग की…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

दो खिताब, लेकिन तीन क्लीन स्वीप की टीस: गौतम गंभीर के दौर में टीम इंडिया का मिला-जुला सफर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : टी20 में बुलंदी, टेस्ट और द्विपक्षीय सीरीज में कई ऐतिहासिक झटके नई दिल्ली। गौतम…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

देशभर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 24 राज्यों में बारिश का अलर्ट; दिल्ली, यूपी, बिहार और हिमाचल में बढ़ेगी बारिश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अगले 3-4 दिनों में कई राज्यों में मानसून करेगा तेजी से प्रगति नई दिल्ली।…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top