• Home
  • अलीगढ
  • जिला मजिस्ट्रेट ने ईदगाह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Image

जिला मजिस्ट्रेट ने ईदगाह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं अन्य सुविधाओं के लिए दिए निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: अलीगढ़, 29 मार्च 2025: आगामी ईद के त्योहार को ध्यान में रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट संजीव रंजन ने शनिवार को शाहजमाल ईदगाह का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईदगाह परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखी जाए और नमाजियों की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

डीएम ने पुलिस प्रशासन को ईद के अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम को निर्देश दिया गया कि सड़कों पर प्रतिबंधित एवं छुट्टा जानवर न घूमने पाएं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन नागरिकों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने आमजन से भी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, सिटी मजिस्ट्रेट राम शंकर, सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी सहित अन्य अधिकारी, पार्षद एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *