• Home
  • UP
  • उत्तर प्रदेश में 27 आईपीएस अफसरों के तबादले, 13 जिलों के बदले पुलिस कप्तान, देखें लिस्ट..
Image

उत्तर प्रदेश में 27 आईपीएस अफसरों के तबादले, 13 जिलों के बदले पुलिस कप्तान, देखें लिस्ट..

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

शासन ने सोमवार को 13 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 27 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात पुलिस उपायुक्त शशांक सिंह को महोबा का एसपी, विश्वजीत श्रीवास्तव को बहराइच का एसपी और निपुण अग्रवाल को मुरादाबाद की नौवीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। बहराइच के एसपी रामनयन सिंह को नोएडा स्थित 49वीं वाहिनी भेजा गया है। इसके अलावा आईजी ट्रेनिंग चंद्र प्रकाश को सुरक्षा शाखा भेजा गया है।

इसके अलावा शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी को अलीगढ़ स्थित 38वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। एटा के एसपी श्याम नारायण सिंह को एसडीआरएफ भेजा गया है। महोबा के एसपी प्रबल प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय में एसपी अपराध बनाया गया है। रामपुर के एसपी विद्यासागर मिश्रा को सीतापुर स्थित 11वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। कौशांबी के एसपी राजेश कुमार द्वितीय को मेरठ की 44वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। चंदौली के एसपी आदित्य लांग्हे को फिरोजाबाद का एसपी बनाया गया है।

अमरोहा के एसपी अमित कुमार आनंद को लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है। मऊ के एसपी इलामारन जी. को एटा का एसपी बनाया गया है। जालौन के एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार को अयोध्या की 6वीं वाहिनी एसएसएफ का सेनानायक बनाया गया है। फिरोजाबाद के एसपी सौरभ दीक्षित को शाहजहांपुर का एसपी बनाया गया है। महराजगंज के एसपी सोमेंद्र मीना को रामपुर का एसपी बनाया गया है। हमीरपुर की एसपी डाॅ. दीक्षा शर्मा को लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। नोएडा की 49वीं वाहिनी में तैनात कमलेश बहादुर को मऊ का एसपी बनाया गया है।

अलीगढ़ में 38वीं वाहिनी पीएसी में तैनात लाखन सिंह यादव को अमरोहा का एसपी बनाया गया है। एटीएस के एसपी विनय कुमार सिंह को जालौन का एसपी बनाया गया है। नोएडा कमिश्नरेट में तैनात शक्ति मोहन अवस्थी को महराजगंज का एसपी बनाया गया है। वाराणसी में अपर पुलिस उपायुक्त आकाश पटेल को चंदौली का एसपी बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत को कौशांबी का एसपी बनाया गया है। अलीगढ़ के एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक को हमीरपुर का एसपी बनाया गया है। मुजफ्फरनगर में एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल को अलीगढ़ में एएसपी सिटी बनाया गया है। अलीगढ़ के एसपी ग्रामीण अमृत जैन को मुजफ्फरनगर का एसपी सिटी बनाया गया है। आगरा कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त महादिक अक्षय संजय को मुजफ्फरनगर में एसपी ग्रामीण बनाया गया है।

Releated Posts

कासगंज में बड़ा विमान हादसा: निर्माणाधीन हाईवे पर गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उड़ान के दौरान बिगड़ा संतुलन, बिजली के तारों में उलझने के बाद हाईवे पर…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

अब गोपालजी राव की निगरानी में हो रही राम मंदिर दान की गिनती, CCTV से हर पल पर नजर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : दान चोरी विवाद के बीच ट्रस्ट ने बढ़ाई पारदर्शिता, वीडियोग्राफी और बैंक अधिकारियों की…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर विदेश मंत्रालय की चेतावनी, बिना वीजा-दस्तावेज यात्रा न करें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के जरिए यात्रा करने वालों के लिए एडवाइजरी जारी नई दिल्ली।…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top