• Home
  • UP
  • शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने किसे कहा कसाई और औरगजेब ? गौ रक्षा और ज्ञानवापी पर क्यों उठाये सवाल
Image

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने किसे कहा कसाई और औरगजेब ? गौ रक्षा और ज्ञानवापी पर क्यों उठाये सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी पर बोला तीखा हमला,

गौ रक्षा और ज्ञानवापी पर उठाए गंभीर सवाल ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार पर तीखा प्रहार किया है।

पत्रकार निधि वासंदानी के साथ हुई इस विशेष बातचीत में उन्होंने गौ रक्षा, ज्ञानवापी विवाद और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जैसे कई ज्वलंत मुद्दों पर राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की। गौ रक्षा के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा शंकराचार्य ने राज्य में गौ हत्या को लेकर अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सुल्तानपुर के गोसाईगंज की एक हालिया घटना का जिक्र किया, जहां एक गाय को आधा कटा हुआ छोड़ दिया गया और पुलिस ने पकड़े गए आरोपी कसाई को कथित तौर पर थाने से ही छोड़ दिया । उन्होंने यूपी के सीएम पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें “कसाई” तक कह दिया

उनका स्पष्ट मानना है कि जो व्यक्ति गौ माता की रक्षा नहीं कर सकता और जिसके राज में गौ हत्या हो रही हो, वह न तो सच्चा ‘योगी’ हो सकता है और न ही सनातनी । ज्ञानवापी और काशी कॉरिडोर पर सरकार की आलोचना ज्ञानवापी मामले पर शंकराचार्य ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वहां मिले स्वयंभू ‘शिवलिंग’ की पूजा न हो पाने के लिए सीधे तौर पर सीएम योगी जिम्मेदार हैं। उन्होंने बताया कि जब वे पूजा के लिए जा रहे थे, तो प्रशासन ने उन्हें पुलिस लगाकर 108 घंटे तक बिना अन्न-जल के नजरबंद कर दिया था

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण पर भी उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विकास के नाम पर पुराने मंदिरों और मूर्तियों को तोड़ा गया है। उन्होंने इस कृत्य की तुलना औरंगजेब से करते हुए कहा कि जो हमारी आंखों के सामने मंदिर तोड़ेगा, उसे वे औरंगजेब ही कहेंगे 2027 चुनावों के लिए जनता को संदेश आगामी 2027 के यूपी विधानसभा चुनावों पर बात करते हुए शंकराचार्य ने स्पष्ट किया कि इस बार वोट केवल उसी को दिया जाएगा जो गौ माता की रक्षा का संकल्प लेगा।

उन्होंने हिंदू समाज से अपील की कि वे जाति, सड़क, बिजली या पानी के बजाय इस बार अपनी ‘राष्ट्रमाता’ गाय के लिए मतदान करें। पीएम मोदी से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे पांच बार समय मांग चुके हैं लेकिन उन्हें समय नहीं मिला, क्योंकि सरकार उनके तीखे सवालों का सामना नहीं कर सकती । शंकराचार्य ने यह भी स्पष्ट किया कि वे हमेशा धर्म और सत्य के मार्ग पर खड़े रहेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें किसी भी सत्ता से क्यों न टकराना पड़े

Releated Posts

हजारा नहर में बड़ा हादसा: तीन सगे भाई समेत चार युवक डूबे, तीन अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ कासगंज में नहाने के दौरान तेज बहाव बना काल, पीएसी और गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

मिशन 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, सभी 75 जिलों का दौरा करेंगे प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ अगस्त तक पूरा होगा दौरा, कार्यकर्ताओं से संवाद और संगठन को मजबूत करने पर रहेगा…

ByByHindustan Mirror News Jun 6, 2026

हाईटेक सुरक्षा और 4 मंजिला बैरकों से लैस होगी मुरादाबाद की नई स्मार्ट जेल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 388 करोड़ की लागत से 97 एकड़ क्षेत्र में बनेगा अत्याधुनिक कारागार परिसर मुरादाबाद। उत्तर…

ByByHindustan Mirror News Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top