• Home
  • अलीगढ
  • साथा चीनी मिल को लेकर डीएम कार्यालय पर हंगामा,प्रदर्शन के दौरान सपाइयों और पुलिस में नोंकझोंक
Image

साथा चीनी मिल को लेकर डीएम कार्यालय पर हंगामा,प्रदर्शन के दौरान सपाइयों और पुलिस में नोंकझोंक


हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़

अलीगढ़ में वर्षों से बंद पड़ी साथा चीनी मिल को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। दोदपुर से सपा नेता ख्वाजा हसन जिब्रान के नेतृत्व में कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान डीएम कार्यालय में प्रवेश को लेकर सपाइयों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई।

जबरन घुसने की कोशिश पर बढ़ा विवाद
मुख्यालय पहुंचकर सपाइयों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपने की कोशिश की। एसीएम दिग्विजय सिंह ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि चार से अधिक लोग कार्यालय में प्रवेश नहीं कर सकते। इस पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद समेत कुछ नेता अंदर गए, लेकिन उनके पीछे अन्य कार्यकर्ता भी जबरन घुसने लगे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण हो गई। एक सिपाही ने एक कार्यकर्ता को पकड़कर बाहर खींच लिया, जिससे विवाद और बढ़ गया।

किसानों के हितों का उठाया मुद्दा
प्रदर्शन के दौरान ख्वाजा हसन ने कहा कि साथा चीनी मिल बंद होने से हजारों किसान प्रभावित हैं और उन्हें गन्ना पेराई के लिए दूसरे जिलों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द मिल शुरू करने की मांग की।

सरकार के वादे अधूरे
सपाइयों ने आरोप लगाया कि मिल के अपग्रेडेशन की घोषणा पहले की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

#AligarhNews #SugarMillProtest #SPWorkers #FarmerIssues #UttarPradesh

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *