• Home
  • क्राइम
  • मुजफ्फरनगर में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

मुजफ्फरनगर में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 30 मार्च: मुजफ्फरनगर में पुलिस और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की संयुक्त कार्रवाई में नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से 5 लाख 30 हजार रुपये की नकली करेंसी बरामद की है।

छह आरोपी गिरफ्तार, बड़े पैमाने पर जाली नोटों की बिक्री

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरोह से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक प्रिंटर, लैपटॉप और नकली नोट छापने के अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, पुलिस ने एक बाइक और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

पहले भी कर चुके हैं अपराध

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों पर पहले से ही करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि अब तक यह गिरोह करीब 10 लाख रुपये की नकली करेंसी बाजार में खपा चुका है।

एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

मुजफ्फरनगर के एसपी आदित्य बंसल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यह गिरोह बड़े पैमाने पर नकली नोटों की छपाई और बिक्री में लिप्त था। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Releated Posts

सर्वखाप महापंचायत में 11 प्रस्ताव पारित, प्रेम विवाह, लिव-इन और समलैंगिकता का विरोध

मुजफ्फरनगर।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:ऐतिहासिक गांव सोरम में आयोजित तीन दिवसीय सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत के अंतिम दिन समाज में फैली…

ByByHindustan Mirror News Nov 19, 2025

स्कूटी का कटा 20 लाख का चालान, मालिक ने देखा तो उड़े होश…

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया जब पुलिस ने एक स्कूटी…

ByByHindustan Mirror News Nov 8, 2025

अमेरिका ने पहलगाम हमले के जिम्मेदार TRF को आतंकी संगठन घोषित किया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:18 जुलाई 2025 अमेरिका ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) को विदेशी आतंकवादी…

ByByHindustan Mirror News Jul 18, 2025

मुजफ्फरनगर: युवती से छेड़छाड़ का आरोप, बुजुर्ग को भीड़ ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मंगलवार 01 जुलाई 2025 मुजफ्फरनगर। शहर के खालापार क्षेत्र स्थित सिटी सेंटर के पास एक…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top