• Home
  • UP
  • योगी मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, नए मंत्रियों को मिली जिम्मेदारियां
Image

योगी मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, नए मंत्रियों को मिली जिम्मेदारियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

लखनऊ: योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के आठ दिन बाद नव नियुक्त मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। राज्यपाल Anandiben Patel की अनुमति के बाद विभाग आवंटन की अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके साथ ही कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।

भूपेंद्र चौधरी को एमएसएमई, मनोज पांडेय को खाद्य एवं रसद

कैबिनेट मंत्रियों में भूपेंद्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले यह विभाग राकेश सचान के पास था। वहीं मनोज पांडेय को खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग दिया गया है। भूपेंद्र चौधरी के पास पहले पंचायती राज विभाग था, जो बाद में मुख्यमंत्री के पास चला गया था।

राज्य मंत्रियों को भी अहम जिम्मेदारियां

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अजीत सिंह पाल को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सौंपा गया है। वहीं सोमेंद्र तोमर को राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग मिला है। इससे पहले ये विभाग मुख्यमंत्री के पास थे।

इसके अलावा राज्य मंत्रियों में कृष्णा पासवान को पशुधन एवं दुग्ध विकास, कैलाश सिंह राजपूत को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, सुरेंद्र दिलेर को राजस्व तथा हंसराज विश्वकर्मा को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

मुख्यमंत्री के विभागों में हुई कमी

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री के पास मौजूद विभागों की संख्या में भी कमी आई है। अब उनके पास खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा और वस्त्रोद्योग जैसे विभाग बने रहेंगे।

#UPPolitics #YogiCabinet #CabinetExpansion #UttarPradesh #MSME #FoodAndCivilSupplies #PoliticalNews

Releated Posts

जाति गिनेगा भारत, लेकिन असली सवाल है—गिनेगा कैसे?

जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की होगी गणना, पर वर्गीकरण की स्पष्ट व्यवस्था नहीं हुई तो 2011…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *