• Home
  • अलीगढ
  • भीषण गर्मी का कहर:अलीगढ़ समेत 11 जिलों में रेड अलर्ट, यूपी के कई शहरों में पारा 48 डिग्री के पार
Image

भीषण गर्मी का कहर:अलीगढ़ समेत 11 जिलों में रेड अलर्ट, यूपी के कई शहरों में पारा 48 डिग्री के पार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

यूपी के कई शहरों में पारा 48 डिग्री के पार, लू और गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित

अलीगढ़/लखनऊ। उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहा है। मंगलवार को आगरा समेत कई शहरों में आसमान से मानो आग बरसी। बुंदेलखंड क्षेत्र के बांदा में सबसे अधिक 48.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिसने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। मौसम विभाग ने हालात की गंभीरता को देखते हुए अलीगढ़ समेत 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि कई अन्य जिलों को ऑरेंज अलर्ट श्रेणी में रखा गया है।

अलीगढ़ में भी भीषण गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला और लोग घरों से निकलने से बचते नजर आए। गर्मी के चलते बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी लोगों की संख्या कम रही।

बांदा सबसे गर्म, कई शहरों में तापमान 45 डिग्री पार

प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में बांदा 48.2 डिग्री सेल्सियस के साथ पहले स्थान पर रहा। इसके बाद आगरा और झांसी में 46.5 डिग्री, प्रयागराज में 45.8 डिग्री, उरई में 45.2 डिग्री, कानपुर में 44 डिग्री और अलीगढ़ में 43.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा वाराणसी, हरदोई, फतेहगढ़ और अन्य शहरों में भी तापमान 42 डिग्री से ऊपर रहा।

दिन के साथ रातें भी बनीं मुसीबत

मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में “वार्म नाइट” यानी उष्ण रात्रि का अलर्ट भी जारी किया है। अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद, हाथरस और आगरा सहित कई क्षेत्रों में रात का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। इससे लोगों को रात में भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही।

बिजली की मांग ने बनाया नया रिकॉर्ड

भीषण गर्मी के कारण बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश में 18 मई को बिजली की मांग 29,330 मेगावॉट तक पहुंच गई, जो इस वर्ष का अब तक का सर्वाधिक औसत स्तर माना जा रहा है। लगातार एसी, कूलर और पंखों के इस्तेमाल से बिजली व्यवस्था पर दबाव बढ़ा है।

मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक लू और तेज गर्म हवाओं से बचाव की सलाह दी है। लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की अपील की गई है।

#HeatWave #UPWeather #Aligarh #RedAlert #SummerAlert #ExtremeHeat #WeatherUpdate

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *