• Home
  • अलीगढ
  • डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात
Image

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़

रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास अतरौली आलमपुर मार्ग पर सुबह डंपर की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद दूसरे डंपर में लगी आग, इलाके में भारी तनाव

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश): अलीगढ़ के हरदोई क्षेत्र के माजरा खेड़ा गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक सुनील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी।

ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरदोई माजरा खेड़ा निवासी सुनील कुमार (पुत्र श्री सूरजपाल सिंह डीलर) आवश्यक घरेलू सामान लेने के लिए अपने गांव से अतरौली की तरफ आ रहा था। इसी दौरान खडौआ बंबा के पास स्थित एक ईंट-भट्टे पर मिट्टी ढोने वाले डंपरों की आवाजाही हो रही थी। रास्ते में ओवरटेक करते समय सुनील का संतुलन बिगड़ गया और वह एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयानक था कि पीछे से आ रहे दूसरे डंपर ने भी उसे कुचल दिया, जिससे सुनील की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

ड्राइवर ने खुद डंपर में लगाई आग, मौके से फरार

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने घटना को अंजाम देने वाले डंपर को मौके पर ही घेर लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस बीच कुछ दूरी पर खड़े दूसरे डंपर के ड्राइवर ने गांव वालों को कानूनी मामले में फंसाने की साजिश रची। उसने अपने ही डंपर पर पेट्रोल छिड़ककर उसमें आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। हालांकि, ग्रामीणों ने पहले डंपर को पकड़ लिया था, लेकिन मौके का फायदा उठाकर दोनों डंपर चालक भागने में सफल रहे।

तीन थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के तीन थानों की पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने उग्र हो रहे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता कराया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमॉर्टम के लिए अलीगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया है।

साल भर पहले ही हुई थी शादी, परिवार में मचा कोहराम

मृतक सुनील के पिता सूरजभान सिंह डीलर ने रोते हुए बताया कि उनके बेटे की शादी महज एक वर्ष पहले ही हुई थी। सुनील की अचानक मौत से उसकी पत्नी, माता-पिता और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद से माजरा खेड़ा गांव में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार डंपर चालकों की तलाश की जा रही है।

Releated Posts

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

अलीगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश ढेर, महिलाओं से लूटते थे गहने

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अतरौली के आम के बाग में हुई मुठभेड़ अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र के मढ़ौली…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

पहले खुद आईना देखिए… बिजली संकट पर अखिलेश पर एके शर्मा का पलटवार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिजली व्यवस्था को लेकर तेज हुई सियासी बयानबाजी उत्तर प्रदेश में बिजली संकट को लेकर…

ByByHindustan Mirror News May 24, 2026

यूपी को मिलेगा नया हाईटेक विधानसभा कॉम्प्लेक्स, लखनऊ में 245 एकड़ में बनेगा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: टेंडर जारी, प्रोजेक्ट पर तेज हुई कार्रवाई उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नए और…

ByByHindustan Mirror News May 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top