• Home
  • पटना
  • खान सर की बढ़ीं मुश्किलें: फायर सेफ्टी नियमों में खामियां, कोचिंग संस्थान को नोटिस
Image

खान सर की बढ़ीं मुश्किलें: फायर सेफ्टी नियमों में खामियां, कोचिंग संस्थान को नोटिस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

15 दिनों में सुधार नहीं हुआ तो बंद हो सकता है ‘खान ग्लोबल स्टडीज’

पटना। देश के चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर फैसल खान उर्फ खान सर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक ओर उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर कानूनी विवाद चल रहा है, वहीं दूसरी ओर उनके कोचिंग संस्थान ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ पर फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी के आरोप लगे हैं। बिहार अग्निशमन सेवा ने जांच के दौरान कई सुरक्षा खामियां मिलने के बाद संस्थान को नोटिस जारी किया है।

बिहार अग्निशमन सेवा के डीआईजी मनोज कुमार नट ने बताया कि संस्थान में अग्नि सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन नहीं किया जा रहा है। जांच में कई तकनीकी और सुरक्षा संबंधी कमियां सामने आई हैं। विभाग ने संस्थान को 15 दिनों के भीतर सभी खामियों को दूर करने का निर्देश दिया है। चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय सीमा में सुधार नहीं होने पर कोचिंग सेंटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसे बंद भी कराया जा सकता है।

एफआईआर और अग्रिम जमानत की तैयारी

फायर सेफ्टी विवाद के बीच खान सर एक अन्य मामले में भी कानूनी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उनके वकील अरविंद कुमार महुआर ने बताया कि उनके मुवक्किल पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर करेंगे। हाल ही में कोचिंग संस्थान में हुई तोड़फोड़ की घटना से संबंधित एफआईआर में खान सर का नाम शामिल किया गया है।

गार्डों पर फायरिंग का आरोप

पुलिस के अनुसार, कुछ लोगों ने कोचिंग संस्थान में पोस्टर फाड़ने और पथराव करने की कोशिश की थी। इस दौरान संस्थान के दो सुरक्षा गार्डों ने कथित रूप से हवाई फायरिंग की। पुलिस ने दोनों गार्डों को हिरासत में लिया है। हालांकि खान सर के वकील का कहना है कि गार्डों ने केवल सुरक्षा के उद्देश्य से हवा में गोलियां चलाई थीं और इस घटना में किसी को चोट नहीं लगी।

वकील ने आरोप लगाया कि खान सर को बदनाम करने और प्रतिशोध की भावना से उनका नाम एफआईआर में जोड़ा गया है। अब सभी की निगाहें अदालत में दायर होने वाली अग्रिम जमानत याचिका और फायर विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

#KhanSir #PatnaNews #FireSafety #CoachingInstitute #BreakingNews

Releated Posts

आरक्षण पर आमने-सामने चिराग-मांझी, इस्तीफे की मांग तक पहुंची मोदी कैबिनेट की तकरार

SC आरक्षण में उप-श्रेणी और क्रीमी लेयर के मुद्दे पर बढ़ा विवाद, बिहार के दलित वोटबैंक का समीकरण…

ByByHindustan Mirror News Aug 31, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पारंपरिक सीट पर प्रशांत किशोर का बड़ा उलटफेर,पहली बार चुनाव जीतकर रचा इतिहास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बांकीपुर से पहली बार चुनाव जीतकर रचा इतिहास, गुजरात में भाजपा और दतिया में…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

150 रुपये का विवाद बना 45 साल की कानूनी लड़ाई, 700 से अधिक पेशियां और 130 तारीखों के बाद आया फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :1981 में शुरू हुए मामले में 2026 में सुनाया गया फैसला, 75 वर्षीय दोषी को…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

पटना से बाहर शिफ्ट होंगे कोचिंग संस्थान, बनेगा आधुनिक एजुकेशन हब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : खान ग्लोबल-ज्ञान बिंदु विवाद के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला पटना। बिहार सरकार…

ByByHindustan Mirror News Jun 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *