• Home
  • देश-विदेश
  • कराची में फिदायीन हमला, पाकिस्तान रेंजर्स मुख्यालय के पास धमाका; 3 रेंजर समेत 8 लोगों की मौत
Image

कराची में फिदायीन हमला, पाकिस्तान रेंजर्स मुख्यालय के पास धमाका; 3 रेंजर समेत 8 लोगों की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

धमाके के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

कराची। पाकिस्तान के कराची शहर में शनिवार को बड़ा आतंकवादी हमला हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। गुलिस्तान-ए-जौहर स्थित पाकिस्तान रेंजर्स के मुख्यालय के पास पहले जोरदार विस्फोट हुआ, जिसके तुरंत बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच भारी गोलीबारी शुरू हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हमले में सिंध रेंजर्स के तीन जवान समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

रेंजर्स मुख्यालय को बनाया गया निशाना

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आतंकवादियों ने रेंजर्स कार्यालय के प्रवेश द्वार को निशाना बनाकर विस्फोट किया। इसके बाद हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। घटना ऐसे इलाके में हुई, जहां कई विश्वविद्यालय और पाकिस्तान का मौसम विभाग भी स्थित है। धमाके और गोलीबारी से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा

हमले की सूचना मिलते ही पुलिस, रैपिड रिस्पॉन्स फोर्स, स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट (SSU), एंटी टेररिस्ट फोर्स (ATF) और रेंजर्स के जवान मौके पर पहुंचे। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकवादी भी मारे गए हैं। फिलहाल पूरे क्षेत्र में सर्च और मोपिंग ऑपरेशन जारी है ताकि किसी अन्य हमलावर की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

घटना के बाद सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस और प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। वहीं, सिंध के गृह मंत्री जिया-उल-हसन लंजार ने भी वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचकर हालात की समीक्षा करने और जल्द से जल्द पूरी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

रेस्क्यू 1122 सिंध की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। सुरक्षा एजेंसियां हमले के पीछे शामिल आतंकियों और उनके नेटवर्क की जांच कर रही हैं।

Releated Posts

SCO Summit: मोदी-पुतिन की आज अहम मुलाकात, जिनपिंग से बैठक पर भी टिकी नजर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बिश्केक में जुटेंगे दुनिया के बड़े नेता, यूक्रेन और पश्चिम एशिया के संघर्ष के…

ByByHindustan Mirror News Aug 31, 2026

PoJK में प्रदर्शन की रिपोर्टिंग पर विवाद, पाकिस्तान ने अलजजीरा बैन, ‘यलो जर्नलिज्म’ का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :विरोध-प्रदर्शनों के बीच मीडिया कवरेज पर उठे सवाल, जानिए क्या है यलो जर्नलिज्म और कैसे…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

PoJK का विरोध इस्लामाबाद-रावलपिंडी तक पहुंचा, छात्रों पर लाठीचार्ज, कई हिरासत में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी हंगामा, सड़क जाम और मतदान व्यवस्था पर…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

नाज्का लाइंस देखने जा रहा टूरिस्ट प्लेन क्रैश, 13 पर्यटकों की मौत

उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद टूटा कंट्रोल टावर से संपर्क, हादसे की जांच शुरू पेरू। दक्षिण अमेरिकी…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *