• Home
  • UP
  • एटा :खड़ी रोडवेज बस में पीछे से घुसा तेज रफ्तार कंटेनर, 4 की मौत, 11 घायल
Image

एटा :खड़ी रोडवेज बस में पीछे से घुसा तेज रफ्तार कंटेनर, 4 की मौत, 11 घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

हाईवे किनारे बस की मरम्मत के दौरान हुआ हादसा, मृतकों में बस के बाहर खड़े यात्री शामिल; एक घायल की हालत गंभीर

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। हादसा बागवाला थाना क्षेत्र के कीलर मऊ गांव के पास हुआ, जहां तकनीकी खराबी आने के कारण उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बस हाईवे किनारे खड़ी कर उसकी मरम्मत की जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी चपेट में एक ट्रक भी आ गया और सड़क किनारे खड़े यात्री इसकी चपेट में आ गए।

मरम्मत के दौरान हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रोडवेज बस में तकनीकी खराबी आने के बाद चालक ने उसे सड़क किनारे रोक दिया था। बस की मरम्मत के दौरान कई यात्री नीचे उतरकर हाईवे किनारे खड़े थे। इसी बीच तेज गति से आए कंटेनर ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस के बाहर मौजूद चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सभी घायलों को तत्काल एटा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जिला मजिस्ट्रेट अरविंद सिंह ने बताया कि कुल 16 लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से चार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एक घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसे विशेष आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य 11 घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। दुर्घटनाग्रस्त बस, कंटेनर और ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह कंटेनर की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

पूजा के विवाद से खूनी वारदात, चार हत्याओं के बाद कमांडो ऑपरेशन में अरविंद ढेर

पत्नी और दो पंडितों की हत्या के बाद तीन बच्चों को लेकर कमरे में हुआ था बंद, ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *