• Home
  • अलीगढ
  • जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया
Image

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए झांसी निवासी 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए तत्काल 3 यूनिट रक्त की व्यवस्था कराई।
संस्था के अध्यक्ष इमरान खान के नम्बर पर झांसी निवासी वीरेंद्र की कॉल प्राप्त हुई जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री साधना उपचार के लिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल हॉस्पिटल, अलीगढ़ में भर्ती है।

पिछले एक सप्ताह से वह रक्त की व्यवस्था के लिए कोशिश कर रहे थे,जिसमे वह 2 यूनिट रक्त का इंतज़ाम कर सके और उनका अलीगढ़ में कोई रिश्तेदार या परिचित भी नही था। अनजान शहर में अपनी बेटी की हार्ट सर्जरी के लिए पूरा परिवार चिंतित और अत्यंत परेशान था। किसी सज्जन ने उन्हें जन कल्याण समिति संस्था का नम्बर देते हुए भरोसा दिलाया कि ये सामाजिक संस्था उनकी हर सम्भव मदद करेगी, खबर मिलते ही जन कल्याण समिति की टीम तत्काल मेडिकल हॉस्पिटल पहुंची। मेडिकल विभाग के हार्ट सर्जन प्रोफेसर मोहम्मद आजम हसीन से मरीज साधना के बारे मैं जानकारी की जिसमै डॉ आजम हसीन साहब ने बताया झांसी निवासी मरीज साधना की हार्ट सर्जरी होनी है जिसको 6 यूनिट रक्त की जरूरत है संस्था ने मौके पर साधना की हार्ट सर्जरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिना कुछ देर किए रक्त की व्यवस्था कराई गई, जिससे समय पर मरीज़ को रक्त उपलब्ध हो सका, रक्त का इंतज़ाम होने के बाद पिता वीरेंद्र के चेहरे पर परेशानी की जगह राहत और खुशी दिखाई दी।

पिता वीरेंद्र

भावुक होकर उन्होंने जन कल्याण समिति संस्था का दिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मुश्किल वक़्त में मिली यह मदद उनके परिवार के लिए किसी जीवनदान से कम नही है, इस इंसानियत के काम मे जन कल्याण समिति संस्था के सचिव मुज़फ़्फ़र इक़बाल ने कहा कि संस्था का मक़सद हर ज़रूरतमंद तक वक़्त पर मदद पहुँचाना है और आगे भी इसी तरह लगातार मानवता की सेवा करना जारी रहेगी। इस अवसर पर इमरान खान, मुज़फ़्फ़र इक़बाल, फरमान खान, नाज़िम खान, बबलू राईन, मोहम्मद उस्मान आदि लोग मौजूद रहे!

जन कल्याण समिति संस्था

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *