• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई
Image

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ ने तैयार की सूची; बस, मैक्सी कैब और मोटर कैब पर चलेगा प्रवर्तन अभियान

अलीगढ़।

जनपद अलीगढ़ में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। गंगीरी क्षेत्र में स्कूली बस के टूटे फर्श से गिरकर सात वर्षीय छात्रा अनन्या की दर्दनाक मौत के बाद भी बड़ी संख्या में स्कूलों ने अपने वाहनों की फिटनेस और परमिट संबंधी औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं। ऐसे में संभागीय परिवहन विभाग (आरटीओ) ने जिले के 237 स्कूलों को चिन्हित किया है, जिनके वाहन बिना फिटनेस प्रमाणपत्र, बिना वैध परमिट अथवा दोनों के बिना ही बच्चों को ढो रहे हैं।

आरटीओ द्वारा तैयार सूची के अनुसार इन स्कूलों में बस, मोटर कैब और मैक्सी कैब जैसी वाहन श्रेणियां बिना आवश्यक दस्तावेजों के संचालित हो रही हैं। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि 8 जुलाई से विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर ऐसे सभी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अनन्या हादसे के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था

28 फरवरी को गंगीरी क्षेत्र में एक निजी स्कूल बस के टूटे हुए फर्श से गिरने के कारण सात वर्षीय छात्रा अनन्या की मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे प्रदेश में स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। शासन ने घटना के बाद सभी स्कूल वाहनों का सत्यापन, फिटनेस जांच और पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग के निर्देश दिए थे।

कुछ समय तक अभियान चला, लेकिन स्कूल खुलने के बाद फिर से बड़ी संख्या में वाहन बिना परमिट और फिटनेस के सड़क पर दौड़ते मिले। अब शासन ने ‘सेफ फ्यूचर अभियान’ के तहत दोबारा कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बिना परमिट और फिटनेस बच्चों की जान से खिलवाड़

संभागीय परिवहन विभाग के अनुसार कई स्कूल ऐसे हैं, जिनके वाहन वर्षों से बिना परमिट संचालित हो रहे हैं। वहीं कई वाहनों की फिटनेस अवधि समाप्त हो चुकी है। ऐसे वाहनों में बच्चों को स्कूल लाना-ले जाना न केवल मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है बल्कि यह बच्चों की सुरक्षा के साथ सीधा खिलवाड़ भी है।

परिवहन विभाग का कहना है कि फिटनेस समाप्त होने पर वाहन की यांत्रिक स्थिति की कोई गारंटी नहीं रहती। वहीं परमिट के बिना वाहन का संचालन पूरी तरह अवैध माना जाता है।

8 जुलाई से चलेगा विशेष अभियान

आरटीओ दीपक कुमार शाह ने बताया कि विभाग ने सभी चिन्हित स्कूलों की सूची तैयार कर ली है। 8 जुलाई से विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर बिना परमिट और बिना फिटनेस वाले वाहनों के खिलाफ चालान, सीज और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

खास बातें

  • जिले के 237 स्कूल आरटीओ की सूची में शामिल।
  • कई वाहन बिना परमिट वर्षों से संचालित।
  • अनेक वाहनों की फिटनेस समाप्त।
  • बस, मोटर कैब और मैक्सी कैब से बच्चों का परिवहन।
  • 8 जुलाई से विशेष प्रवर्तन अभियान।
  • नियम तोड़ने वालों पर चालान, सीज सहित सख्त कार्रवाई होगी।

इन स्कूलों के वाहन आरटीओ की सूची में शामिल

  1. श्याम पब्लिक स्कूल,टप्पल
  2. एसआरके इंटरनेशनल स्कूल, सरसाना, हरदुआगंज रोड, बासन गेट, अलीगढ़
  3. सुंदरलाल सत्यवती इंटर कॉलेज एजूकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी, दादों
  4. माउंट देव इंटरनेशनल स्कूल, दादों
  5. श्री शिशुपाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दादों
  6. श्रीमती रामा देवी विद्या मंदिर, चंडौस
  7. अमिलाल शिक्षा समिति, गभाना
  8. साक्षी पब्लिक स्कूल, दौदपुर
  9. आयुष पब्लिक जूनियर हाई स्कूल, पिसावा
  10. गोल्डन बर्ड इंटर कॉलेज, पिसावा
  11. किरन मॉर्डन पब्लिक स्कूल, पिसावा
  12. मां सरस्वती एजुकेशन एकेडमी, पिसावा
  13. महर्षि दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चंडौस
  14. मनोहर मेमोरियल पब्लिक स्कूल, चंडौस
  15. प्रेमावती पब्लिक स्कूल, गभाना
  16. सरस्वती ज्ञान मंदिर, गभाना
  17. शाहीन एकेडमी, अमरौली रोड
  18. शिवांश मॉडर्न पब्लिक स्कूल, बरौली रोड
  19. श्रीमती सावित्री देवी एजुकेशनल सोसाइटी, कोछोड़
  20. श्रीमती विद्या देवी एचएस विद्यालय, पलेसरा
  21. अंगूरी देवी बाल विद्यालय, इगलास
  22. बाबा नन्नूमल प्यारे लाल एकेडमी, इगलास
  23. ब्रज विद्या पीठ हाई स्कूल, इगलास
  24. बुधसेन उपाध्याय पब्लिक स्कूल, इगलास
  25. चौधरी बिजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज, जिथोली
  26. फ्रेंड्स एकेडमी शिक्षा समिति, इगलास
  27. गायत्री देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोंडा
  28. एचआर इंटरनेशनल स्कूल, गोंडा
  29. एचएसएस इंटरनेशनल स्कूल, बिजाऊ साथिनी
  30. संस्कार पब्लिक स्कूल, अतरौली
  31. संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल, अतरौली
  32. सत्यम इंटरनेशनल स्कूल, चौकी मोहसिनपुर
  33. तरबियाह वर्ल्ड स्कूल, अतरौली
  34. विद्या पब्लिक स्कूल, अतरौली
  35. दाऊदयाल विद्यालय, नोहती मडराक
  36. कलावती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अकराबाद
  37. एमआईएम पब्लिक स्कूल, अकराबाद
  38. श्री भगवान सिंह पूर्ण उच्च माध्यमिक विद्यालय, अकराबाद
  39. बाबू जी श्री मोहनलाल यादव एमएमआरटी, अतरौली
  40. बाल विकास हायर सेकेंडरी स्कूल, अतरौली
  41. चौधरी राम सिंह डिग्री कॉलेज, अतरौली
  42. चौधरी विजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज, इगलास
  43. चौधरी वीरेंद्र सिंह इंटर कॉलेज, नगला बरौला
  44. डीएलएचएस इंटर कॉलेज, अतरौली-छर्रा रोड
  45. दधीच मेमोरियल पब्लिक स्कूल, जवां
  46. डीकेएस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अतरौली
  47. जय गिरीराज धर्म महाविद्यालय, अतरौली
  48. लाला राम श्रीदेवी कन्या विद्यालय, अतरौली
  49. मदर टेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल, अतरौली रोड
  50. एनएस इंटरनेशनल स्कूल, अतरौली रोड
  51. नारायन पब्लिक स्कूल, अतरौली
  52. ओपीजी मेमोरियल स्कूल, अतरौली
  53. पूरन सिंह स्मारक पब्लिक स्कूल, अतरौली
  54. आरपीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, हरदुआगंज
  55. आरवीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पुरेनी
  56. एसएससीएस जन विकास एवी शिक्षा समिति, अतरौली
  57. एसडी चाइल्ड स्कूल, अतरौली
  58. केएसएसडी इंटर कॉलेज, हरीरामपुर
  59. केला देवी बाल विद्यालय, इगलास
  60. ओम साईं एजुकेशनल सोसाइटी, इगलास
  61. ओम साईं पब्लिक स्कूल, इगलास
  62. प्रकाश कॉन्वेंट स्कूल, इगलास
  63. आरपी हाई स्कूल, इगलास
  64. राधा इंटरनेशनल एकेडमी, इगलास
  65. राम कुमार पब्लिक स्कूल, सलेमपुर इगलास
  66. श्री महावीर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोंडा
  67. श्री विष्णु दत्त शर्मा इंटर कॉलेज, इगलास
  68. श्री बालाजी महाराज हाई सेकेंडरी स्कूल, इगलास
  69. श्री हरदान सिंह इंटर कॉलेज, इगलास
  70. यूनिवर्सल कॉलेज, इगलास
  71. यूनिवर्सल ट्रस्ट, इगलास
  72. विशम्भर दयाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल, इगलास
  73. बीएल कॉन्वेंट स्कूल, खैर
  74. बीएस एकेडमी, खैर
  75. भगवती सरला पालीवाल शिक्षा समिति, खैर
  76. भरत पब्लिक स्कूल, करनपुर
  77. ब्रिज भारती स्कूल, खैर
  78. सीबीएस पब्लिक स्कूल, खैर
  79. चंद्रावती पब्लिक स्कूल, खैर
  80. डीआरजी इंटर कॉलेज, खैर
  81. दीन दयाल बाल विद्यालय, खैर
  82. दीप प्रभा पब्लिक स्कूल, अतरौली
  83. डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज, टप्पल
  84. गायत्री देवी बाल विद्यालय, खैर
  85. गॉड विश्वकर्मा इंग्लिश स्कूल, टप्पल
  86. गोविंद गोपाल चिल्ड्रन केयर स्कूल, खैर
  87. गुरुकृपा पब्लिक स्कूल, खैर
  88. गुरुकुल पब्लिक स्कूल, खैर
  89. हरचरन लाल इंटर कॉलेज, खंडेहा
  90. हेम विद्या निकेतन, खैर
  91. लोंगश्री कॉलेज ऑफ एजुकेशन, खैर
  92. एमपीएस पब्लिक स्कूल, खैर
  93. मुरारी लाल शिक्षा समिति, खैर
  94. एनईआईटी जूनियर हाई स्कूल, खैर
  95. ओएसएमबी पब्लिक स्कूल, खैर
  96. पीएल कॉन्वेंट स्कूल, टप्पल
  97. पीटी निन्नामी प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज, मानपुरा कालान
  98. पीटी श्री चंद्र शर्मा मेमोरियल स्कूल, खैर
  99. आरबीएस इंटर कॉलेज, जट्टारी
  100. आरपीएस ग्लोबल स्कूल, जट्टारी
  101. एसएफडी पब्लिक स्कूल, खैर
  102. एसकेडी जूनियर हाई स्कूल, खैर
  103. एसजीआर इंटर कॉलेज, जट्टारी
  104. एसएसडी स्कूल, खैर रोड
  105. श्रीजी पब्लिक स्कूल, खैर
  106. श्री ब्रज मोहन शर्मा स्मारक इंटर कॉलेज, खैर
  107. श्री लाला शर्मा मेमोरियल महाविद्यालय, खैर
  108. श्री गिर्राज सिंह इंटर कॉलेज, जिरौली
  109. श्रीमती अंगूरी देवी शिक्षा समिति, खैर
  110. श्रीमती अशर्फी देवी कुशवाह मेमोरियल इंटर कॉलेज, खैर
  111. श्रीमती शांति त्रिवेणी देवी कन्या विद्यालय, टप्पल
  112. सोन देवी विद्या निकेतन, टप्पल
  113. स्वामी वामदेव इंटर कॉलेज, खैर
  114. स्वतंत्र सेनानी इंटर कॉलेज, खैर
  115. टीएसएस जूनियर हाई स्कूल, खैर
  116. द एम पब्लिक स्कूल, खैर
  117. जीएलजी इंटरनेशनल स्कूल, जलाली
  118. गंगा पब्लिक स्कूल, गुड़िया बाग
  119. किधारा शिक्षा सेवा समिति, ताला नगरी
  120. नव ज्योति पब्लिक जूनियर हाई स्कूल, अमरोली
  121. आरबीएस पब्लिक स्कूल समिति, बरौली
  122. एसएसडी हायर सेकेंडरी स्कूल, मूसेपुर
  123. सरस्वती शिशु शिक्षा मंदिर, डुभिया कोल
  124. श्रीमती लोंग श्रीदेवी पब्लिक स्कूल, जवां
  125. श्रीमती सावित्री देवी इंटर कॉलेज, कोछोड़
  126. उदयवीर सिंह इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल

Releated Posts

शराब की दुकान में सेंधमारी कर चोरी करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एक पेटी शराब, 5,610 रुपये, तमंचा-कारतूस, चाकू और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद अलीगढ़।…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

UGC कानून वापस लेने की मांग पर अलीगढ़ में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जंतर- मंतर आंदोलन की चेतावनी

🔆 हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:खबर देखने का डिजिटल तरीक़ा अलीगढ़। UGC कानून वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

रिटायर्ड पुलिसकर्मी पिता को बेटे ने कमरे में बंधक बनाकरपीटा, पुलिस पर भी फायरिंग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :रुपयों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद; पिस्टल लहराकर दहशत, खिड़कीके रास्ते घर में घुसी…

ByByHindustan Mirror News Aug 17, 2026

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *